Advertisment
दिल्ली

दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, कई सेकंड तक डोली धरती, धौलाकुआं के पास जमीन से 5 किमी अंदर था केंद्र

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके लगे हैं। सुबह-सुबह (5.36 बजे) जब लोग चैन की नींद सो रहे थे, तभी लोगों को डराने वाला जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र धौला कुआं के पास बने झील पार्क के नजदीक था। कुछ सेकंड तक चलने वाले भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इमारतों के अंदर जोरदार कंपन महसूस हुआ। अभी तक किसी तरह की जान-माल की हानि होने की खबर सामने नहीं आई है।

भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिल्ली-NCR के साथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, सहारनपुर, अलवर, मथुरा और आगरा तक तेज झटके महसूस हुए। वहीं हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिसार, कैथल तक झटके महसूस हुए।

इसे भी पढ़ें:  15 घंटे से धधक रहा चांदनी चौक: अब तक नहीं बुझी आग, फायर ब्रिगेड की 60 गाड़ियां मौके पर, करोड़ों का सामान जलकर खाक

एक्स पर एक पोस्ट में, दिल्ली पुलिस ने कहा, “हमें उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित हैं। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से आपात स्थिति में 112 हेल्पलाइन पर कॉल करने की अपील की है।

घरों के बाहर निकले लोग

झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिलने लगीं और लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। पेड़ों पर बैठे पक्षी भी तेज आवाज के साथ इधर-उधर उड़ने लगे। इसका केंद्र नई दिल्ली में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था। यह 28.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। गहराई कम होने और केंद्र दिल्ली में होने के कारण इसका असर दिल्ली-एनसीआर में ज्यादा महसूस किया गया।

इसे भी पढ़ें:  15 अगस्त से पहले लाल किले की सुरक्षा में बड़ी चूक : जबरन अंदर घुसने की कोशिश कर रहे पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

दिल्ली-एनसीआर भूकंपीय क्षेत्र IV में

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर भूकंपीय क्षेत्र IV में आता है, जिससे यहां मध्यम से तीव्र भूकंप आने का खतरा रहता है। समय-समय पर दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं, लेकिन इस तीव्रता के झटके बहुत समय बाद महसूस किए गए हैं। दशकों बाद भूकंप का केंद्र भी दिल्ली के पास रहा है। कंपन इतना जोरदार था कि लोगों के घरों के अंदर बेड, पंखे और अन्य चीजें हिलने लगीं। ऐसा लगा जैसे धरती के अंदर कुछ बड़ी हलचल हो रही हो। घरों के दरवाजे और खिड़कियां सब हिलने लगीं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles