Advertisment
दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में आग का कहर, कहीं गाड़ियां जलीं तो कहीं लोगों ने कूदकर बचाई जान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से जगह-जगह आग लगने की बड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं। नोएडा के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लगने की खबर के कुछ समय बाद ही दिल्ली के झंडवालान इलाके में भी अनारकली बिल्डिंग और डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भी भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। इसके अलावा फरीदाबाद के एक घर में भी आग लग गई, जिसमें परिवार बाल-बाल बच गया। दमकल विभाग ने सभी स्थानों पर पहुंचकर आग पर बुझाने का प्रयास किया।

झंडेवालान इलाके में दोपहर बाद लगी आग

झंडेवालान इलाके में अनारकली बिल्डिंग और डीडीए कॉम्प्लेक्स में आज दोपहर बाद अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि इस पर काबू नहीं पाया जा सका। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही आग ने कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं है, लेकिन आसपास के दुकानों को काफी नुकसान हुआ है। बहरहाल, दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के बाद ही नुकसान की सही पुष्टि हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें:  ‘अरविंद केजरीवाल निश्चित तौर पर भगवान हैं, कृष्ण के अवतार’ - अवध ओझा, AAP नेता

फायर ऑफिसर एसके दुआ ने बताया कि दोपहर 2:27 बजे झंडेवालान एक्सटेंशन इलाके में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद आग बुझाने में कुल 25 दमकल मौके पर भेजी गईं। उन्होंने बताया कि अब पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। फिलहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles