Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पिता को मौत के मुंह से खींच लाए बच्चे, बहादुरी की ये कहानी कर देगी दंग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी: जिले में दो बच्चों ने अपने परिवार की खुशियों को बचा लिया. धमतरी में महज 8 और 10 साल के दो बच्चों ने अपने पिता को मौत के मुंह से खींचकर ले आए, नहीं तो आज धमतरी के आमातालाब में मातम का माहौल होता. अब सभी इन बहादुर बच्चों की तारीफ कर रहे है. हर ओर इन बच्चों की बहादुरी की कहानी चर्चा में है.

तैरना नहीं आता फिर भी डूबते पिता को बचाया

धमतरी के संतोष देवांगन हर दिन की तरह अपने बेटे आशु देवांगन और भतीजे मेहुल देवांगन के साथ रुद्री नदी बैराज में नहाने जाते हैं. शुक्रवार को भी अपने बेटे और भतीजे के साथ वह रुद्री बैराज में नहाने गए. बच्चे नदी में फिसल गए थे तो संतोष ने बच्चों को ऊपर धकेला. उसके बाद उनका बैंलेंस बिगड़ गया. अचानक संतोष देवांगन गहरे पानी में जाने लगे और वह डूबने लगे. दोनों बच्चों ने अपनी जान पर खेल कर पिता को बचा लिया. उसके बाद कॉल कर एंबुलेंस को भी बुलाया और धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया. अब संतोष देवांगन की स्थिति खतरे से बाहर है.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के इतिहास में पहली बार, चीफ जस्टिस सिन्हा ने वर्चुअली की मामलों की सुनवाई

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles