Advertisment
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

केंद्र में कांग्रेस आई तो अग्निवीर योजना बंद होगी – भूपेश बघेल, लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणा;

X पर पूर्व CM ने कहा-फिर शुरू होगी पक्की भर्ती

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि केंद्र में इस बार कांग्रेस की सरकार बनी तो सेना की अग्निवीर योजना को बंद किया जाएगा। फिर से पक्की भर्ती शुरू की जाएगी। बघेल ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ये घोषणा की है।अग्निवीर योजना शुरू होने के बाद से ही कांग्रेस लगातार इसका विरोध करती आई है। राहुल गांधी तो न्याय यात्रा में भी इस मुद्दे को उठा रहे हैं। कांग्रेस के साथ-साथ ऐसे कई युवा भी हैं, जो इस योजना को ठीक नहीं मानते हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी अपनी न्याय यात्रा के जरिए ‘अग्निवीर’ योजना के खिलाफ बोल रहे हैं। इस दौरान वे युवाओं से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने X अकाउंट पर लिखा था कि सरकार ने ‘अग्निवीर’ स्कीम लॉन्च कर अनगिनत युवाओं के सपने नष्ट कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा- चार जून के बाद कांग्रेस के होंगे दो धड़े, एक धड़ा राहुल गांधी का, दूसरा प्रियंका का

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles