Advertisment
Uncategorized

45 साल की BJP नेत्री 30 साल के किराएदार के साथ फरार, पति ने लगाए ये गंभीर आरोप…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भदोही. यूपी के भदोही में एक भाजपा नेत्री अपने ही घर में किराए पर रहने वाले सिपाही के साथ फरार हो गई है. महिला के पति (भाजपा नेता) ने पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्हाेंने कहा कि मेरी पत्नी ढाई करोड़ रुपए के जेवर और चार लाख रुपए नगद लेकर किराएदार सिपाही के साथ भाग गई है. इस मामले में पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

भाजपा नेत्री की उम्र 45 वर्ष है और उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक 20 वर्षीय बेटी और एक 7 वर्षीय बेटा शामिल हैं. पति ने आरोप लगाया कि सिपाही विनय तिवारी उर्फ राज तिवारी ने एक साल पहले किराए पर रहने के दौरान उनकी पत्नी को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया और गलत तस्वीरें खींचकर धमकी दी.

इसे भी पढ़ें:  शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जेल भेजने वाले चर्चित अधिकारी समीर वानखेड़े की पॉलिटिक्स में एंट्री, इस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव

पति ने कहा कि जब उन्होंने सिपाही को अपने घर से निकाला, तब भी पत्नी ने उसका साथ नहीं छोड़ा. 28 अगस्त को जब घर में कोई नहीं था, सिपाही ने महिला नेता को बहका कर फरार होने में मदद की. पति के मुताबिक, पत्नी अपने साथ छोटे बेटे को भी ले गई. भाजपा नेता ने इस पूरे मामले में कुछ स्थानीय लोगों के शामिल होने का भी आरोप लगाया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles