Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

महिलाओं का हल्ला बोल : अवैध महुआ शराब बंद कराने कलेक्ट्रेट पहुंची सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के चंगोरी गांव से सैकड़ों महिलाएं और ग्रामीण शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

दरअसल ,ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में घर-घर कच्ची महुआ शराब बनाई और खुलेआम बेची जा रही है।
इस जहरीले नशे ने छोटे बच्चों और अन्य ग्रामीणों को बर्बादी की राह पर धकेल दिया है।

महिलाओं का कहना है कि शराब की लत से परिवार टूट रहे हैं, रोज़गार बर्बाद हो रहा है और आने वाली पीढ़ी अंधकार में जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मेडिकल कॉलेज में हंगामा : युवक ने की तीसरी मंजिल से कूदने की कोशिश

महिलाओं ने बताया कि तीन दिन पहले उन्होंने खुद भारी मात्रा में अवैध महुआ लाहन और शराब पकड़कर पुलिस को सौंपा था,
लेकिन अकलतरा पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और आरोपियों को छोड़ दिया।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि पुलिस की यह ढिलाई समाज के लिए तो नुकसानदेह है ही, साथ ही आदिवासी समुदाय के लिए शुरू की गई
स्वरोजगार उन्मूलन योजना पर भी पानी फेर रही है।

महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस नशे के कारोबार पर रोक नहीं लगी तो वे स्वयं मोर्चा संभालेंगी और आंदोलन को और तेज करेंगी।

इसे भी पढ़ें:  हादसे में बुझ गया घर का चिराग : इकलौते बेटे की मौत, सांप के काटने से किसान की गई जान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles