Advertisment
कवर्धाAccidentछत्तीसगढ़

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी पिकअप, 18 लोगों की मौत; डिप्टी सीएम घटनास्थल के लिए रवाना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा में सोमवार (20 मई) को तेज रफ्तार पिकअप पलटकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, 8 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें 4 को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी आदिवासी समाज से हैं। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुआ है।

SP अभिषेक पल्लव ने बताया कि मरने वालों में 16 महिलाएं शामिल हैं। इनमें मृतकों में मां-बेटी सहित 3 बच्चियां भी हैं। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। हादसे के दौरान पिकअप में 25 लोग सवार थे। सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़कर गांव लौट रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें:  चौपाटी में पति के साथ प्रेमिका को देख भड़की पत्नी, जमकर हुई मारपीट

पुलिस के दावों से उलट ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के समय पिकअप में 30 से 35 लोग सवार थे। ब्रेक फेल होने से हादसे की आशंका है।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण घायलों की मदद करने के लिए पहुंचे हुए हैं।
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण घायलों की मदद करने के लिए पहुंचे हुए हैं।

 

बताया जा रहा वाहन में सवार सभी लोग सेमहारा गांव से पिकअप में सवार होकर निकले थे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे गांव लौट रहे थे। पुलिस के पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इससे पहले रविवार रात भी कोतवाली क्षेत्र के सिंघनपुरी गांव के पास एक ही ट्रक से पुलिस की तीन गाड़ियां हादसे का शिकार हुई थीं। इसमें एक आरक्षक की मौके पर मौत हो गई, वहीं चालक समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  डॉक्टर रोहित यादव बनाए गए ऊर्जा सचिव : हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे IAS अफसर को पावर कंपनीज का भी प्रभार

हादसे की तस्वीरें…

सड़क के नीचे पिकअप गिरने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घायल और शव बिखर गए।
सड़क के नीचे पिकअप गिरने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घायल और शव बिखर गए।
इसी सड़क के नीचे करीब 20 फीट गड्‌ढे में पिकअप पलटी है।
इसी सड़क के नीचे करीब 20 फीट गड्‌ढे में पिकअप पलटी है।
हादसे के शिकार लोगों के सामान सड़क किनारे बिखरा हुआ है।
हादसे के शिकार लोगों के सामान सड़क किनारे बिखरा हुआ है।
सामान के पास ही घायल और शव पड़े हुए थे। इन्हें अस्पताल भिजवाया गया है।
सामान के पास ही घायल और शव पड़े हुए थे। इन्हें अस्पताल भिजवाया गया है।

हादसे पर सीएम सहित अन्य नेताओं ने जताया दुख

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles