Advertisment
धमतरीAccidentछत्तीसगढ़

मॉर्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों को हाइवा ने रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. मॉर्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों को तेज रफ्तार रेत से भरे हाइवा ने रौंद दिया है, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है.

यह घटना केरेगांव थाना इलाके के सलोनी गांव की है. तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आने से 12 वर्षीय योगेंद्र यादव और नीरज ध्रुव की मौत हो गई है. घटना से गुस्साए ग्रामीण सड़क जाम कर प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. केरेगांव थाना पुलिस से मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है, लेकिन ग्रामीण बड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं.

इसे भी पढ़ें:  IED विस्फोट की चपेट में आने से महिला माओवादी घायल, छोड़कर जंगल में भागे साथी…

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles