Advertisment
Uncategorized

अरे होता रहता है ट्रेन एक्सीडेंट…’, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने देश में बढ़ते ट्रेन हादसों पर ये क्या कह दिया?

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

तमिलनाडु में शुक्रवार (11 अक्टूबर) को एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। तिरुवल्लूर में मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरा गई। इस दौरान एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई, जबकि 12 से 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में करीब 20 लोग गंभीर रूप से घाायल हो गए है। वहीं बागमति एक्सप्रेस के मालगाड़ी से टकराने पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का असंवेदनशीलता वाला बयान सामने आया है। ललन सिंह ने कहा कि अरे होता रहता है ट्रेन एक्सीडेंट। यह सब करवाया जा रहा है।

तमिलनाडु में हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का बयान का लोग सोशल मीडिया पर विरोध कर रहे हैं। वहीं उनके इस बयान को कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है।

इसे भी पढ़ें:  मॉल के वॉशरूम में कपड़े उतार रही थी युवती, बदमाश चुपके से बना रहा था VIDEO, विरोध करने पर…

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री के बय़ान का वीडियो जारी करते हुए लिखा कि- ‘अरे होता रहता है ट्रेन एक्सीडेंट’ मोदी सरकार के मंत्री ललन सिंह ने तमिलनाडु में हुए ट्रेन हादसे पर ये बात कही. देश में आए दिन ट्रेन हादसे हो रहे हैं, लोगों की जान जा रही, लोग घायल हो रहे हैं. और नरेंद्र मोदी के संवेदनहीन मंत्री इसे ‘छोटी घटना’ बताकर पल्ला झाड़ रहे….. शर्मनाक!

मीडिया ने बिहार के केंद्रय मंत्री ने ट्रेन हादसे पर जब सवाल किया तो ललन सिंह ने कहा कि- हम लोग माता रानी से आराधना करते हैं कि बिहार में सुख-शांति, समृद्धि बनी रहे. जैसे पिछले 20-22 वर्षों से बिहार में आपसी भाईचारे का भाव बना है, ये सदैव ऐसे ही बना रहे। इस बीच उन्होंने एक गंभीर बात कह दी, जिसने सनसनी पैदा कर दी है। उन्होंने कहा रेल हादसे का क्या है, ट्रेन एक्सीडेंट्स तो होते रहते हैं. उनका कहना है कि ये दुर्घटना जानबूझकर कराई जा रही हैं। इसकी जांच रेलवे मंत्रालय कर रही है और जल्द ही इस पर कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें:  कैश से भरी ATM मशीन उड़ा ले गए चोर, हैरान कर देगा इनकी चोरी का अंदाज

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे अधिकारियों से की बात
इधर हादसे की जानकारी मिलते ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे अधिकारियों से बात की और मामले के जांच का आदेश दिया। रेलवे अधिकारी की टीम ट्रेन हादसे की जांच में जुटी है, फिलहाल इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles