Advertisment
छत्तीसगढ़

डिप्टी कलेक्टर की कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है है, यहां डौंडी थाना क्षेत्र अंतरगर्त मर्चुरी के पास डिप्टी कलेक्टर की कार से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं मामले में आगे की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 30 वर्षीय अलख राम के रूप में हुई, जो ग्राम बोगर, भानुप्रतापपुर का निवासी था। हादसा तब हुआ जब डौंडी विकासखंड के रहने वाले डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके जो बीजापुर में नियुक्त हैं। डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी से ड्राइवर आज उनके माता-पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले गया था, जहां से वापस लौटते वक्त विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा इतना भयंकर था कि सार से टक्कर के बाद बाइक गाड़ी के सामने इंजिन के पास जाकर फंस गई थी, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान मौके पर राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में भूमि स्वामियों के लिए खुशखबरी, अब घर बैठे ऑनलाइन होगा जमीनों का डायवर्सन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles