Advertisment
Uncategorized

दिल दहला देने वाली घटना: चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचा बुजुर्ग, लिफ्ट में 2 दिन तक फंसा रहा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

क्या आपने कभी सोचा है कि एक बीमार इंसान अकेला दो दिन तक लिफ्ट में कैसे जिंदा रह सकता है। यह सोचकर ही मन में कई तरह के सवाल और आशंकाएं सामने आती हैं। मामला केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम का है। जहां एक बुजुर्ग सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की लिफ्ट में दो दिन तक फंसा रहा। गनीमत रही कि सोमवार सुबह किसी कर्मचारी ने मेंटेनेंस के लिए लिफ्ट का दरवाजा खोला और बुजुर्ग अंदर एक कोने में बैठा मिला।

कैसे लिफ्ट में फंस गए बुजुर्ग नायर?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 59 वर्षीय रवींद्रन नायर केरल के उल्लूर इलाके में रहते हैं। वे पिछले कुछ महीने से बीमार हैं और शनिवार को चेकअप कराने के लिए तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल गए थे। पुलिस ने बताया कि वह (नायर) पहली मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में चढ़े, लेकिन नायर ने कहा कि लिफ्ट अचानक नीचे आ गई और फिर खुली ही नहीं। इसके बाद नायर मदद के लिए काफी चीखे-चिल्लाए, लेकिन कोई नहीं आया। लिफ्ट संचालन के लिए जिम्मेदार सभी अधिकारी-कर्मचारी सोमवार सुबह तक स्थिति से अनजान थे।

इसे भी पढ़ें:  सुहागरात पर दुल्हन ने की ऐसी हरकत, दूल्हा हो गया परेशान, सबसे किया शेयर, सुनकर लोगों के छूटे पसीने

पढ़ें लिफ्ट में फंसे नायर की आपबीती?
बुजुर्ग नायर ने पुलिस को बताया- “मैंने लिफ्ट के अंदर लिखे सभी इमरजेंसी नंबर्स पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। अलार्म भी बजाया गया, लेकिन कोई नहीं आया। कुछ समय बाद मुझे एहसास हुआ कि यह दूसरा शनिवार था और अगले दिन रविवार और फिर मैंने मदद का इंतज़ार किया। बाद में कुछ समय बाद मुझे लिफ्ट के अंदर वक्त का पता नहीं चला। आज सुबह, एक ऑपरेटर आया और मैंने अलार्म बजा दिया। हम दोनों ने जबरदस्ती दोनों तरफ से दरवाजा खोला और मैं बाहर निकल पाया।” नायर के मुताबिक, घटना के वक्त उनका फोन भी बंद था। उसे यकीन था कि सोमवार को कोई आएगा और लिफ्ट जरूर चलाएगा।

इसे भी पढ़ें:  एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे नए वायुसेना प्रमुख, 30 सितंबर को संभालेंगे कार्यभार

ऐसे बची लिफ्ट में फंसे बुजुर्ग की जान?
बुजुर्ग नायर हॉस्पिटल के ओपी ब्लॉक की लिफ्ट के अंदर दो दिन तक फंसे रहे। इसके बाद सोमवार सुबह नियमित काम के लिए आए एक ऑपरेटर ने दरवाजा खोला तो दंग रह गया। बुजुर्ग लिफ्ट के एक कोने में दुबका बैठा था। पूछने पर उसने पूरा वाकया ऑपरेटर को बताया। फिर उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बुजुर्ग नायर के बेटे ने क्या कहा?
नायर के बेटे हरी शंकर ने कहा कि उनके पिता दो दिनों तक लिफ्ट में फंसे रहने के कारण काफी घबराए हुए थे। उन्होंने रविवार रात को मेडिकल कॉलेज पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जब उनका फोन पहुंच से बाहर बता रहा था।

इसे भी पढ़ें:  प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

सरकार ने दिए जांच के आदेश, 3 सस्पेंड 
स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इस भयावह मामले की जांच के आदेश दिए हैं और रिपोर्ट मांगी है। स्वास्थ्य विभाग ने तीन कर्मचारियों- दो लिफ्ट ऑपरेटर और एक ड्यूटी सर्जेंट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि यह लिफ्ट नियमित रूप से उपयोग में नहीं थी, जिसके कारण यह घटना सामने आई।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles