Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

जीएसटी की कार्रवाई : 900 किलो चांदी की जब्ती मामले में कारोबारियों पर 24 लाख जुर्माना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। मौदहापारा थाना क्षेत्र में नौ क्विंटल 28 किलो चांदी के जेवर जब्ती मामले में स्टेट जीएसटी की टीम ने एक दर्जन सराफा कारोबारियों से 24 लाख रुपए जुर्माना राशि वसूल किया है। स्टेट जीएसटी के अफसरों के मुताबिक कारोबारियों ने टैक्स चोरी करने की नीयत से आधा माल पक्के में तथा आधा माल कच्चे में मंगाया था। गौरतलब है कि सराफा कारोबारियों ने आगरा से दिल्ली के रास्ते एयर कार्गों से चांदी के जेवर मंगाए थे, जिसे क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मौदहापारा केके रोड के पास जब्त कर जीएसटी के सुपुर्द किया।

अफसरों के मुताबिक चांदी के जेवर इंडिगो एयर लाइंस के कार्गों से रायपुर लाए गए थे। जीएसटी विभाग ने इस मामले में धारा 122 के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है। अफसरों के अनुसार उन्हें कार्गों से चांदी की सिल्ली आने की सूचना मिली थी। चांदी की सिल्ली होने की शक्ल में जांच का दायरा और बढ़ जाता। अफसरों के अनुसार कारोबारियों ने आगरा के एक दर्जन से ज्यादा कारोबारियों से जेवर खरीदा था।

इसे भी पढ़ें:  पंचधारी डैम में दो सगी बहनों की तैरती मिली लाश, हादसा या आत्महत्या ? जांच में जुटी पुलिस

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ

कागों में चांदी जेवर के साथ गिरफ्तार किए गए सन्नी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह देखा जा रहा है कि क्या यह चांदी किसी अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी हुई थी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना देने में मदद करें, जिससे ऐसे मामलों पर नियंत्रण पाया जा सके।

कारोबारी बिल दिखाने की बात कह रहे थे

सूत्रों के मुताबिक जो चांदी के जेवर बगैर बिल के थे, कारोबारी उन जेवरों का बिल होने का हवाला देते हुए जीएसटी के अफसरों को गुमराह करते हुए बिल पेश करने की बात कह रहे थे। अफसरों के अनुसार जिन चांदी के जेवरों के बिल नहीं थे, उन पर कारोबारियों से जुर्माना राशि वसूल की गई है।

इसे भी पढ़ें:  धान खरीदी में लापरवाही पर पहला एक्शन: गैरहाजिर होने और स्पष्टीकरण नहीं देने पर सहकारी समिति प्रभारी की सेवा समाप्त

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles