Advertisment
छत्तीसगढ़

प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए सरकार ने किए खास इंतज़ाम, ऐसे पहुंचें पवेलियन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज हो गया है. इस महाकुंभ में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग जुट रहे हैं.प्रयाग में चल रहे महाकुम्भ में छत्तीसगढ़ से भी लोग बड़ी संख्या में जा रहे हैं. कुंभ स्नान के लिए  छत्तीसगढ़ से जाने वाले लोगों को प्रयागराज में ठहरने और भोजन के लिए परेशान होने की ज़रूरत नहीं है. छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार ने प्रयागराज में छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए ख़ास इंतज़ाम किए हैं.

प्रयागराज महाकुंभ में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है. फ़रवरी के आखिरी सप्ताह तक चलने वाले इस महाकुंभ में करोड़ों लोग जुट रहे हैं. प्रयागराज में ठहरने और भोजन के इंतज़ाम के लिए लोग परेशान हैं. लेकिन महाकुंभ में प्रयागराज जाने वाले छत्तीसगढ़ के लोगों को इसके लिए प्रदेश की विष्णु सरकार ने ठहरने और भोजन के ख़ास इंतज़ाम किए हैं.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के बगीचा में मंदिर के पुजारी से अभद्रता करने वाला कांग्रेस नेता नासिर अली गिरफ्तार

ऐसे पहुंचें छत्तीसगढ़ पवेलियन

अफसरों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के जो भी श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाना चाहते हैं उनके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. छत्तीसगढ़ पवेलियन महाकुंभ मेला के सेक्टर 6 में स्थित है. यह ठीक बघाड़ा मेला के पास स्थित है जहां आने के लिए लक्ष्मी द्वार से प्रवेश करना है. यहां से निकटतम रेलवे स्टेशन प्रयाग है. सड़क या हवाई मार्ग से आने वाले श्रद्धालु इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के रास्ते यमुना ब्रिज क्रॉस करके यहां पहुंच सकते हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles