Advertisment
राजनीतिलोकसभा चुनाव 2024

मोदी मंत्रिमंडल 3.0 में कल ही मिला राज्यमंत्री का पद, आज मंत्री पद छोड़ने की संभावना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नरेंद्र मोदी लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए 9 जून को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।  मोदी के साथ-साथ 71 और सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसमें केरल से बीजेपी की टिकट पर पहली बार जीतकर संसद पहुंचे सुरेश गोपी भी हैं। वहीं सुरेश गोपी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। शपथ ग्रहण के 16 घंटे के अंदर BJP सांसद ने मंत्री पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त की है।

सुरेश गोपी ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि उन्होंने मंत्री पद नहीं मांगा है।मैंने कई फिल्में साइन की हैं और उन्हें करना है। हालांकि मैं पूरी निष्ठा के साथ त्रिशूर के सांसद के तौर पर काम करूंगा।

इसे भी पढ़ें:  अंधविश्वास फैलाने वाले भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कांग्रेस ने की निर्वाचन आयोग में शिकायत

केरल से भाजपा के पहले सांसद सुरेश गोपी, जिन्होंने रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके मंत्री पद छोड़ने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद दिल्ली में एक क्षेत्रीय चैनल से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि उन्होंने मंत्री पद नहीं मांगा है और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही पद से मुक्त कर दिया जाएगा।

सुरेश गोपी ने कहा, ‘मेरा मकसद सांसद के रूप में काम करना है। मैंने कुछ नहीं मांगा, मैंने कहा था कि मुझे इस पद की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि मैं जल्द ही पद से मुक्त हो जाऊंगा। त्रिशूर के मतदाताओं से कोई दिक्कत नहीं नहीं है। वे यह जानते हैं और एक सांसद के रूप में मैं उनके लिए वास्तव में अच्छा कार्य करूंगा. मुझे किसी भी कीमत पर अपनी फिल्में करनी हैं।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस का विनाश तय, भ्रष्ट हो गई है बुद्धि

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles