Advertisment
छत्तीसगढ़

38 स्कूली बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत, सीमेंट संयंत्र से निकलने वाली गैस को माना जा रहा कारण

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम खपराडीह स्कूल में बच्चों की अचानक तबीयत खराब हो गई. एक-एक कर बच्चों को उल्टी होने लगी और कुछ छात्र बेहोश हो गए. स्कूल प्रशासन ने तत्काल विद्यार्थियों के पालकों को सूचना दी और बच्चों को जिला अस्पताल और भाटापारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. बच्चों ने तबीयत बिगड़ने का कारण सीमेंट संयंत्र से निकलने वाली बदबूदार गैस को बताया है.

बच्चों की स्थिति नियंत्रित

कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि खपराडीह विद्यालय में आज बच्चों को उल्टी व बेहोशी छाने लगी थी. जिसपर सभी को तत्काल ईलाज के लिए लाया गया है. कुछ बच्चों को जिला चिकित्सालय व भाटापारा भी भेजा गया है और बाकी का सुहेला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज किया जा रहा है. सभी की स्थिति ठीक है.

इसे भी पढ़ें:  नकली शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश , भारी मात्रा में स्प्रिट , नकली ढक्कन और लेबल जप्त

क्षेत्र को किया गया सील : कलेक्टर दीपक सोनी

उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है. ग्रामीणों व स्कूल बच्चों ने पुछताछ में सीमेंट संयंत्र से निकलने वाली गैस की बदबू बताया है, जिसकी जांच करवाई जा रही है. क्षेत्र को सील किया गया है. इसके अलावा पर्यावरण विभाग सहित उघोग विभाग की टीम को जांच हेतु निर्देश दिया गया है. जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी फिलहाल बच्चों की पढाई डिस्टर्ब न हो इसको देखते हुए दुसरे स्कूल में शिफ्ट किया जायेगा.

बच्चों ने बताया कि पहले भी हमने और हमारे पालकों ने कंपनी-अधिकारी से बदबू की शिकायत की है, लेकिन हमारी कोई सुनता नहीं है. आज जब संख्या बढ़ी, तब जानकर प्रशासन जाग रहा है. यह सीमेंट से प्रदुषण के कारण हो रहा है.

इसे भी पढ़ें:  रिटायर्ड तहसीलदार सेक्सटॉर्शन का शिकार, वसूले 10 लाख:न्यूड VIDEO वायरल करने की धमकी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी का बयान:

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी ने बताया कि सभी बच्चों की स्थिति अभी ठीक है. कुछ बच्चों को सांस लेने में तकलीफ आ रही थी जिन्हें जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है. कुछ बच्चों को भाटापारा भिजवाया गया है, बाकी का सुहेला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे ईलाज किया जा रहा है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

लौदाबाजार-भाटापारा जिले में लगभग आठ से दस सीमेंट संयंत्र है, जिनके फायर रिसोर्स (FR) निकलने वाली गैसे बेहद बदबूदार होती है. ऐसी शिकायत लगभग सीमेंट संयंत्र से लगे सभी गांव की है. जनसुनवाई में भी मामला प्रमुखता से उठा है, पर प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया.

इसे भी पढ़ें:  बस्तर में भूकंप के झटके से मचा हड़कंप, घरों से बाहर निकले लोग, कार भी जमीन पर धंसी

वहीं स्कूली बच्चों के साथ हुई इस घटना के बाद श्री सीमेंट संयत्र में धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है. अब देखना होगा कि इस घटना के बाद प्रशासन क्या कार्यवाही करता है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles