Advertisment
सक्तीक्राइमछत्तीसगढ़

सक्ती में मानसिक विक्षिप्त युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 3 शराबी युवकों ने घटना को दिया अंजाम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सक्ती: डभरा थानाक्षेत्र के बसंतपुर गांव में मानसिक विक्षिप्त युवती से तीन शराबी युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. युवती दिमागी रूप से कमजोर है. जिससे आरोपी युवक बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और अपने दो साथियों के साथ मिलकर मानसिक विक्षिप्त युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

गांव वालों ने आरोपियों को पकड़ा: युवती ने जब शोर मचाया तो गांव में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, युवती को छुड़ाया. गांव वालों के पहुंचने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए. जिसके बाद देर रात ग्रामीणों ने आरोपियों को धर दबोचा और पुलिस को सूचना दी.

इसे भी पढ़ें:  नारायणपुर में 5 लाख ईनामी सहित 8 माओवादियों ने किया सरेंडर

सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार: घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों पर धारा 70 (1),127 (2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की.

फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई की कोशिश: सक्ती एसपी अंकिता शर्मा ने बताया-“डबरा के बसंतपुर गांव में दुष्कर्म की घटना सामने आई थी. इसमें तीन आरोपी है. तीनों उसी गांव के रहने वाले हैं. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. हमारी कोशिश है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और जल्द से जल्द आरोपियों को कड़ी सजा मिले. “

इसे भी पढ़ें:  इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट से विशेष समुदाय में आक्रोश, देर रात थाने में बवाल, हिरासत में युवक

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles