Advertisment
छत्तीसगढ़

बस्तर में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़: कार के डूबने से दो बच्चों समेत चार की मौत, सभी तमिलनाडु के रहने वाले

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। इसी बीच सुकमा जिले में एनएच- 30 पर दरभा के पास मंगलवार को एक कार डूब गई थी। जिसमें सवार चार लोग पानी में बह गए थे। वहीं ड्राइवर तैरकर बाहर आ गया था लेकिन कार सवार अन्य दो बच्चों समेत चार की मौत हो गई है। सभी लोग तमिलनाडु के रहने वाले थे।

दरअसल, बस्तर में पिछले 18 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन चुकी है। मूसलाधार बारिश की वजह से बस्तर में नदी नाले ऊफान पर है। लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के मांदर गांव में अचानक बारिश के पानी ने विक्राल रूप ले लिया। बड़े बहार नाले का जल स्तर इतना बड़ा की मांदर गांव के कई घर पानी में डूब गए हैं। अचानक आई बाढ़ ने लोगों को घरों से निकलने का मौका भी नहीं दिया।

इसे भी पढ़ें:  पुल से नीचे गिरी कार: हादसे में दो लोगों की मौत, भूतेश्वरनाथ दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु

रेस्क्यू अभियान में जुटी SDRF
बाढ़ में लोगों के फंसे होने की जानकारी लगते ही मौके पर स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग की टीम पहुंची। प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाला हुआ है, लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से SDRF की टीम को रेस्क्यू अभियान शुरू करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles