Advertisment
छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े राहगीरों से मारपीट और लूटपाट, दहशत फैलाने वीडियो बनाकर किया वायरल, चार आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

 गरियाबंद. फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के हथखोज गांव में दिनदहाड़े राहगीरों से लूटपाट और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक, ये आरोपी राहगीरों से मारपीट और लूटपाट कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करते थे, ताकि धौंस बने और फिर शराब व अन्य जरूरत पूरा कर सके।

वायरल वीडियो में कुछ बदमाश राहगीरों के साथ बेरहमी से पिटाई करते और जबर्दस्ती पैर छूकर माफी मंगवाते नजर आ रहे हैं। बदमाशों ने राहगीरों पर हमला कर उनसे कीमती सामान और नकदी भी लूट ली। इतना ही नहीं बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए खुद ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान मोती राज साहू, थनेश साहू, बादशाह खान और अशफ़ाक कुरैशी के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  ‘मुक्तांजलि’ के ड्राइवर ने शव देने के बदले मांगी रकम, चंदा कर पंडो परिवार ने किया भुगतान…

जानकारी के मुताबिक, खाने-पीने का शौक पूरा करने चारों आरोपी लूट व मारपीट के बाद वीडियो बनाकर उसे खुद सोशल मीडिया पर वायरल करते थे। वीडियो पुलिस तक पहुंची तो इसकी जांच शुरू हुई। वीडियो में राहगीरों से मारपीट करने वाले आरोपी बादशाह खान, अशफाक कुरैशी निवासी दुत्कैया और मोती राज साहू थानेश साहू निवासी अरंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिंगेश्वर थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 119(1), 209(6), 126(1),3,5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल दाखिले की तैयारी की जा रही है।

राजिम, फिंगेश्वर थाने में दर्ज है मामला

आरोपियों ने फिंगेश्वर के अलावा राजिम थाना क्षेत्र में 4 से ज्यादा वारदात को अंजाम दिया था। 2 बाइक में सवार युवकों ने पिछले तीन दिनों में वारदात को अंजाम देकर कुल 8 हजार रुपए लूटपाट किया था। दहशत के चलते पीड़ित सामने नहीं आ रहे थे। अब तक दो पीड़ितों की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ दो जगह मामला दर्ज किया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आईं और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा में आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत:एक गंभीर, जुताई करने गए थे खेत, बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे

ये हैं पकड़े गए आरोपी

  • मोतीलाल साहू पिता हीरालाल साहू उम्र 22 वर्ष, निवासी अरंड
  • थानेश साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 24, निवासी अरंड
  • बादशाह ख़ान पिता मदार ख़ान उम्र 30 वर्ष, निवासी दुत्कैया
  • असफाक कुरैशी पिता महजुद्दीन कुरैशी उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम दुत्कैया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles