Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम के प्रमुख अरुण पन्नालाल के खिलाफ FIR दर्ज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम के प्रमुख अरुण पन्नालाल के खिलाफ रायपुर के आजाद चौक थाने में एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है. उन पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों के नामों की गलत सूची सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है. FIR में धार्मिक भावनाएं आहत करने, अफवाह फैलाने और सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट वायरल करने की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.

जानकारी के मुताबिक, हिंदुवादी संगठनों, विशेष रूप से बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इस मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाया. संगठनों ने अरुण पन्नालाल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए आजाद चौक थाने और उनके घर का घेराव किया था. कार्यकर्ताओं ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी थी कि यदि FIR दर्ज नहीं की गई, तो वे जयस्तंभ चौक पर सार्वजनिक मुंडन कराएंगे.

इसे भी पढ़ें:  जंगल में लगाए जाल में फंसा तेंदुआ, वन विभाग में मचा हड़कंप, देखें VIDEO…

हिंदुवादी संगठनों का आरोप है कि अरुण पन्नालाल ने सोशल मीडिया पर पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों की गलत सूची साझा कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई और सामाजिक तनाव को बढ़ावा दिया. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आजाद चौक थाने में FIR दर्ज की है.

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री की सत्यता की पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकती हैं, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें:  तिहरे हत्याकांड से दहला कोरबा: कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन समेत 3 लोगों की मिली लाश, हिरासत में संदेही

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles