
छत्तीसगढ़
पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने किसान पँहुचा कलेक्ट्रेट , अधिकारियों में मचा हड़कंप
पूछताछ में किसान ने बताया कि वो खुरसुला गांव का रहने वाला है। पूरे गांव में दबंगों ने कब्जा कर लिया है, लेकिन प्रशासन ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसका घर धवस्त कर दिया। घर का सामान लूट लिया, यहां तक की उसकी जमीन तक जाने का रास्ता भी बंद कर दिया।
बिलाईगढ़ तहसीलदार कमलेश सिदार पर पर गंभीर आरोप लगाते हुए किसान ने कहा कि उसके घर पर बुलडोजर चला दिया गया। उसके खेत में लगे बोर को उखाड़ दिया गया। वो इस मामले को लेकर कई बार कलेक्टर से मिल चुका है, लेकिन कहीं उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए वो अपनी जान देना चाहता है।



