Advertisment
अन्य खबरें

महाराष्ट्र: भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट, 8 की मौत, कई घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार सुबह एक आयुध कारखाने में विस्फोट हुआ. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है. इस बारे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि शुक्रवार को महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आयुध कारखाने में हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई. गडकरी ने मीडिया से कहा, “प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट में सात लोग घायल हुए हैं.”

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल पर जीवित बचे लोगों के लिए बचाव और चिकित्सा दल तैनात कर दिए गए हैं. जिला कलेक्टर संजय कोलटे ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब 10.30 बजे हुआ. एक वरिष्ठ जिला अधिकारी ने कहा कि विस्फोट के कारण इकाई की छत गिर गई. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर खोज और बचाव कार्य जारी है. हालांकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले कहा था कि 13 से 14 कर्मचारी घटनास्थल पर फंसे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें:  फर्टिलिटी सेंटर की आड़ में पुरुषों के वीर्य का तस्करी करती थी महिला डॉक्टर , 10 लोग गिरफ्तार

पुलिस और जिला अधिकारियों के अनुसार, जवाहर नगर इलाके में आयुध कारखाने के एलटीपी सेक्शन में सुबह करीब 10.30 बजे विस्फोट हुआ. जिला कलेक्टर संजय कोल्टे ने कहा कि घटना के समय इकाई में 13 से 14 लोग काम कर रहे थे. उन्होंने बताया कि छह लोगों को बाहर निकाला गया और उनमें से एक की मौत हो गई, जबकि अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles