Advertisment
Accident

तेज बार‍ि‍श के कारण लोनावाला झरने में बह गया पूरा परिवार; सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पुणे: महाराष्‍ट्र के पुणे में रविवार को झरना हादसे का शिकार हुए लोग आगरा से आए थे। अंसारी परिवार पुणे में रहने वाले रिश्‍तेदार के यहां शादी समारोह में शिरकत करने आया था। इस बीच सबका प्‍लान लोनावला घूमने का बन गया। भूशी बांध क्षेत्र में अचानक झरने का जलस्‍तर बढ़ जाने की वजह से परिवार के दस सदस्‍य बह गए। पांच लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन एक महिला और उसके चार छोटे बच्‍चे बह गए। रेस्‍क्‍यू टीम को तीन लोगों के शव मिल गए हैं पर दो अभी भी लापता हैं। हादसे के बाद अंसारी फैमिली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे का शिकार लोगों की पहचान नूर शाहिस्ता अंसारी (35), अमीना आदिल अंसारी (13), मारिया अंसारी (7), हुमेदा अंसारी (6) और अदनान अंसारी (4) के रूप में हुई है। सभाहत अंसारी (4) और मारिया अकील अंसारी (9) अभी भी लापता हैं।

इसे भी पढ़ें:  कवर्धा में 2 ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत

पुलिस ने बताया कि सैयदनगर के एक परिवार के 17 सदस्‍य पुणे के हडपसर इलाके में बारिश के बीच पिकनिक मनाने के लिए लोनावाला के पास एक टूरिस्‍ट प्‍लेस पर जाने के लिए एक निजी बस किराये पर ली थी। रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक झरने का जलस्‍तर बढ़ जाने की वजह से 10 लोग बह गए। एक लड़की को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया और चार अन्‍य भागने में कामयाब रहे। बाढ़ में फंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

25 जून को घर में था उत्‍सव का माहौल

चार दिन पहले इस परिवार में शादी का माहौल था। खुशी के माहौल के बाद अंसारी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मौलाना सलमान अंसारी सैयदनगर लेन नंबर 21 में रहते हैं। उनके बगल में उनके जीजा तारिक अंसारी रहते हैं। मौलाना अंसारी के बहनोई तारिक अंसारी और गुलजार अंसारी की 25 जून तारीख को शादी थी। शादी सैयदनगर में हुई। शादी के लिए उसके रिश्तेदार घर आए हुए थे। मौलाना अंसारी की दोनों बेटियां और भाभी नूर शाहिस्ता अंसारी समेत कई लोग लोनावला के भूशी बांध गए थे। मजार अंसारी ने बताया कि उनकी बहन गुलजार अंसारी की शादी तारिक अंसारी से हुई। शादी में आगरा से कुछ रिश्तेदार आए थे। चूंकि पुणे का लोनावला एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, इसलिए रिश्तेदारों ने लोनावला जाने की इच्छा जताई। इसलिए अंसारी परिवार सुबह लोनावला में घूमने निकला था।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा में खेलते समय करंट लगने से बच्ची की मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles