Advertisment
छत्तीसगढ़

हाऊसिंग बोर्ड कालोनी की पांचवीं मंजिल से नीचे गिरा इंजीनियर, तड़प-तड़प कर हुई मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में हाऊसिंग बोर्ड सनसीटी कालोनी के पांचवीं मंजिल से गिरने से एक इंजीनियर की मौत हो गई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक इंजीनियर का नाम अंकित पॉल था। वह भिलाई के खुर्सीपार का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, पिछले 3 वर्षो से चंद्रशेखर वार्ड के हाऊसिंग बोर्ड सनसीटी कालोनी में रह रहे थे। अंकित पॉल हाऊसिंग बोर्ड में खराब लिफ्ट सुधारने का ठेका लिया था।  बीती रात को वह अपने कमरे से निकलकर बालकनी की ओर जा रहे थे तभी अचानक फ्लोर 5वीं मंजिल की बालकनी से  गिर गया और तड़प-तड़प कर जान चली गई।

इसे भी पढ़ें:  नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने सरकार पर कसा तंज, कहा दो साल में तीसरी बार..

वहीं आसपास के लोगों ने रात में जोर से गिराने की आवाज सुनकर बाहर निकले तो देख की एक युवक 5वीं मंजिल की बालकनी के गिर गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा दिया गया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles