Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे से दूसरी बार पूछताछ कर रही ईडी, छापेमारी में नगद लेन-देन के मिले थे सबूत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2 हजार करोड़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज दूसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा से पूछताछ कर रही. इससे पहले 3 जनवरी को ईडी ने दोनों से पूछताछ की थी. इस दौरान कुछ दस्तावेजों के लिए पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने ED से समय मांगा था.

शराब घोटाला मामले में 28 दिसंबर को ED ने पूर्व मंत्री लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के ठिकानों पर छापा मारा था. छापेमार कार्रवाई में ED ने नगद लेनदेन के सबूत मिलने की जानकारी दी थी. 3 जनवरी को दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ा गया था. आज फिर कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा ईडी दफ्तार पहुंचे हैं, जहां ईडी दोनों से फिर पूछताछ कर रही.

इसे भी पढ़ें:  थार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, अंबिकापुर में हादसे के बाद भाग निकले सवार; गुस्साए लोगों ने गाड़ी में लगाई आग

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles