Advertisment
छत्तीसगढ़

नशे में ड्राइवर ने झाड़ियों में घुसा दी बस, 100 लोग थे सवार, बाल-बाल बचे यात्री

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर. नेशनल हाईवे 43 पर यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार होने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. बस अनियंत्रित होकर सड़क छोड़कर झाड़ियों में जा घुसी. बस में करीब 100 यात्री सवार थे. इस हादसे में यात्री बाल-बाल बचे. यह घटना रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र के NH 43 सड़क पर ग्राम गंगापुर के पास देर रात हुई. बताया जा रहा कि ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ.

जानकारी के मुताबिक, बदन बस रायगढ़ से बिहार सासाराम जा रही थी. ढाबा में खाना खाने बस को रोकी गई. इस दौरान वाहन चालक ने शराब पिया, फिर बस में यात्रियों को बैठाकर गाड़ी आगे बढ़ाया, इस दौरान गंगापुर गांव के पास ड्राइव ने अपना नियंत्रण होकर बस को झाड़ी में घुसा दी. हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें:  बीजेपी नेता की हार्ट अटैक से मौत, कोविशील्ड-वैक्सीन लगवाने के बाद पोस्ट में लिखा था- अच्छे से खा पी लेता हूं, क्या पता कल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles