Advertisment
Uncategorized

पंजाब में नशा तस्कर फैला रहे अपना जाल, नशे में सड़क पर झूमती लड़की का वीडियो वायरल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अमृतसर। पंजाब में नशा तस्कर हावी हो रहे हैं। इन सभी के बीच में पुलिस बार-बार यह दावा कर रही है कि कई टीम और छापेमार कार्यवाही के बीच ऑपरेशन कर इन तस्करों पर नकेल कसी रही है लेकिन यह सारे दावे खोखले नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जहां पर एक लड़की रोड में नशे की हालत में झूमती हुई नजर आई है। यह युवती खुद के होश में नहीं है और पूरी तरह नशे में चूर है। सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर अब राजनीति भी गर्म हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  हाथरस हादसे पर योगी का एक्शन: SDM, CO, तहसीलदार, इंस्पेक्टर समेत 6 अफसर सस्पेंड, SIT रिपोर्ट में साजिश की आशंका

मोहकपुरा थाने के अधीन पड़ने वाले जीटी रोड पर नशे में झूमती हुई युवती की वीडियो वायरल हुआ है। लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। इस बीच यह वीडियो भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने सरकार में आते ही तीन महीने में पंजाब को नशा मुक्त करने का वादा किया था। लेकिन आज उस समय को बीते दो साल बीत चुके है। लेकिन नशा गुरु नगरी में तो क्या पूरे पंजाब में धड़ल्ले से बिक रहा है।

पाक से आता है हेरोइन

आपको बता दे कि पाकिस्तान से कई बार ऐसा हुआ है कि ड्रोन के जरिए भारी मात्रा में हीरोइन की सप्लाई की जा रही है। यह ड्रग्स भारत और पाकिस्तान सीमा पर कई बार पड़े हुए मिले हैं जिस पर बीएसएफ के जवानों ने कार्रवाई भी की है और ड्रोन को मार गिराया है लेकिन इन सभी के बीच सवाल यह उठता है कि लगातार स्टिंग और सर्च ऑपरेशन करने के बाद भी पंजाब में खुलेआम यूथ को परोसे जाने वाला नशा आखिर उन्हें कहां से मिल रहा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles