Advertisment
छत्तीसगढ़

शादी पार्टी में रसगुल्ला नहीं देने पर विवाद, चाकू घोंपकर नाबालिग की हत्या

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग. जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में एक शादी पार्टी के दौरान दो नाबालिग लड़कों के बीच इतना विवाद बढ़ा कि एक ने दूसरे के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने जेवरा सिरसा चौकी पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया.

चौकी प्रभारी कुर्रे ने बताया वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शादी पार्टी से निकला और जेवरा सिरसा चौकी पहुंचकर सरेंडर किया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने एक लड़के को चाकू मार दिया है. पुलिस तुरंत उसे लेकर मौके पर पहुंची. घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. शव को पीएम के लिए मरचुरी भेजकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा सरेंडर, 103 माओवादियों ने डाले हथियार, 1.06 करोड़ के इनामी शामिल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles