Advertisment
Uncategorized

मंत्री के PA का नौकर निकला धनकुबेर! रेड में मिला खजाना, गिनते-गिनते थक गए ED के अफसर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रांचीः झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के सहायक के घर पर ईडी ने छापेमारी कर 20 करोड़ रुपये कैश बरामद किए हैं. जांच एजेंसी ईडी ने मौके पर नोटों को गिनने के लिए कई मशीनें भी बुलाई हैं. ईडी अभी भी बरामद कैश की गिनती कर रही है. प्रवर्तन निदेशालय रांची में कई जगहों पर छापेमारी कर रहा है. वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस – संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई.

ईडी ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र के. राम को गिरफ्तार किया था. वहीं इस मामले पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम पर निशाना साधते हुए कहा, ‘यह आलमगीर आलम का पैसा है, किसी दूसरे का नहीं है और गिनती 50 करोड़ से ऊपर की होगी. हेमंत सोरेन जेल में हैं, ये सिंडिकेट क्राइम है. ये बांग्लादेशियों को बुलाकर यहां की डेमोग्राफी बदल रहे हैं. झारखंड में अब राष्ट्रपति शासन के अलावा कोई और चारा नहीं है.

इसे भी पढ़ें:  आप सरकार को बड़ा झटका, मंत्री कैलाश गहलोत ने AAP से दिया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईडी का मानना है कि यह पैसा काली कमाई का हिस्सा है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था और उनकी रैली के कुछ दिन बाद यह कार्रवाई हुई है, जिसमें बड़ी मात्रा में यह कैश मिला है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles