Advertisment
छत्तीसगढ़

अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा से रायपुर के श्रद्धालु पीछे हटे, सभी बुकिंग रद्द

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई। इसके  बाद से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रायपुर से जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। अधिकतर यात्रियों ने अपनी बुकिंग रद्द कर दी है, जिससे दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट भी सामान्य हो गई है। शहर की विभिन्न ट्रैवल एजेंसियों से बातचीत में पता चला कि घटना के बाद कश्मीर घूमने गए सभी यात्री अब रायपुर लौटना चाहते हैं।

हालांकि वर्तमान में जम्मू  तवी से वापसी की ट्रेनों में भीड़ और वेटिंग के कारण यात्री सीधे दिल्ली की ओर रुख कर रहे हैं। रेलवे की ओर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा से एक अन्य विशेष ट्रेन बृहस्पतिवार को चलाई जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भोजन व पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। हेल्प डेस्क से यात्रियों को सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। आवश्यकता अनुसार और विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस आतंकी हमले ने कश्मीर में पर्यटन पर गहरा प्रभाव डाला है। पहलगाम क्षेत्र में हुए इस हमले के बाद पर्यटकों में भय का माहौल है, जिससे यात्रा योजनाओं में बदलाव देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  नव रात्रि पर्व पर नैला अग्रसेन भवन के सामने मां दुर्गा जी का प्रतिमा/पंडाल दर्शनार्थी के लिए यातायात रूट चार्ट एवं पार्किंग व्यवस्था

कश्मीर से लौटना चाह रहे यात्रियों की भीड़, 8 ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार 

जम्मूतवी से दिल्ली लौटने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। 8 प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग 100 से ऊपर पहुंच गई है, जबकि 4 ट्रेनों में वेटिंग 140 तक हो चुकी है। कश्मीर से लौटने की होड़ के चलते रायपुर के यात्री भी कंफर्म टिकट के लिए ट्रैवल एजेंसियों से संपर्क कर रहे हैं। सामान्य दिनों में जहां रायपुर से जम्मूतवी की ट्रेनों में लंबी वेटिंग होती थी, वहीं अब यह घटकर 40 के आसपास रह गई है।

अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण से पीछे हटने लगे यात्री

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में ले लो गोवा का मजा, भूल जाओगे मालदीव, एकतरफ हरियाली एकतरफ नीला पानी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का सीधा असर धार्मिक यात्राओं पर पड़ने लगा है। रायपुर से हर साल बड़ी संख्या में अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इस बार गिरावट देखी जा रही है। अमरनाथ यात्रा समिति के अनुसार जो श्रद्धालु इस महीने यात्रा की तैयारी में थे, अब वे पंजीकरण से पीछे हटने लगे हैं। लोगों में डर का माहौल है और यात्रा की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, वैष्णो देवी यात्रा के लिए भी यात्रियों की पूछपरख लगभग थम चुकी है। कई यात्रियों ने फिलहाल यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें:  सड़क दुर्घटना में 3 कांवड़ियों की मौत: सीएम विष्णुदेव ने दिवंगतों के प्रति जताया शोक, घायलों को बेहतर इलाज के दिए निर्देश

कटरा से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने श्री माता वैष्णों देवी कटरा से नई दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। कटरा से एक विशेष ट्रेन बुधवार को चलाई गई। दूसरी विशेष ट्रेन बृहस्पतिवार को अपराहन 10.50 बजे कटड़ा से रवाना होगी। रास्ते में यह बलिदानी कैप्टन तुषार महाजन ऊधमपुर, जम्मू तवी, कठुआ, पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, लुधियाना व अंबाला में रुकेगी। इसमें वातानुकूलित श्रेणी के कोच लगेंगे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles