Advertisment
कांग्रेसछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

दीपक बैज बोले- कई नेताओं की होगी घर वापसी

पूर्व विधायकों के निलंबन खत्म करने पर कहा- कोई पश्चाताप करे, तो विचार किया जाता है

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय जायसवाल और बिलासपुर के रामशरण यादव का निलंबन पार्टी ने खत्म कर दिया है। इस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अगर अनुशासन के खिलाफ कोई जाता है, तो पार्टी उस पर कार्रवाई करेगी। यदि कोई पश्चाताप कर लेता है, तो उस पर भी विचार किया जाता है।

दीपक बैज ने कहा कि सामने चुनाव को देखते हुए हम इन नेताओं का उपयोग करेंगे। आने वाले दिनों में भी कई लोगों की घर वापसी हो सकती है। लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी उस पर भी विचार करेगी। बीजेपी के आरोपों पर दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी हमारे 6 प्रत्याशियों को देखते हुए इतना बौखला गई है कि व्यक्तिगत हमला करने लगी है। उनके पास मुद्दे नहीं है। मुद्दे पर वह बात नहीं करना चाहते। यह साफ है कि बीजेपी कितनी डरी हुई है। आने वाले समय में हमारे बाकी के 5 प्रत्याशी घोषित होने वाले हैं। वह भी बेहतर और जबरदस्त रहेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन को लेकर बैज ने कहा कि आज समापन है। 6000 से अधिक किलोमीटर राहुल गांधी ने यात्रा की है। मोदी सरकार और केंद्र सरकार की नाकामी को लेकर वह जन-जन तक पहुंचे हैं। इसका असर लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। देश के बदलाव में यात्रा एक अहम भूमिका निभाएगी।

इसे भी पढ़ें:  पैसों के लालच में छत्तीसगढ़ से बिहार पहुंची 41 नाबालिग, जबरदस्ती देह व्यापार में धकलने वाले 5 दलाल गिरफ्तार

18 मार्च को आ सकती है दूसरी लिस्ट

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बाकी बची सीटों पर 18 मार्च की शाम तक दूसरी लिस्ट आ सकती है। प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने आज न्याय यात्रा के समापन में शामिल होने जाने से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी है। बैज ने कहा कि 5 सीटों पर कई नए, मजबूत और जाने पहचाने चहरों को मौका दिया जाएगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles