Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपासक्ती

पेड़ के नीचे संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश:शाम को घूमने निकला नहीं लौटा वापस

शरीर और चेहरे पर मिले चोट के निशान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सक्ती जिले में बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात मे आम पेड़ के नीचे युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवक मंगलवार की शाम अपने घर से घूमने के लिए निकला था। युवक के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इस मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पेंड्री निवासी दीपक चौहान (30) मंगलवार की शाम अपने घर से घूमने के लिए निकला था। अगले दिन बुधवार सुबह तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान बुधवार की सुबह ग्रामीणों को अमरैय्या मैदान के पास पेड़ के नीचे संदिग्ध हालत मे एक युवक का शव मिला। शव की पहचान दीपक चौहान के रूप में हुई।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के देवी मंदिर में आस्था का सैलाब

शव के पास पेड़ की भारी भरकम डंगाल गिरी मिली

युवक के शव के पास पेड़ की एक बड़ी भारी-भरकम डंगाल भी गिरी हुई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं जांच के लिए घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

पेड़ की बड़ी डंगाल ​​​​​​​गिरने से मौत की आशंका

परिजनों ने युवक की हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस की मानें तो युवक के ऊपर पेड़ की बड़ी डंगाल गिर गई है, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी की 41 जिलाध्यक्षों की सूची, जांजगीर-चांपा से राजेश बने जिलाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles