Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जाँजगीर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के मध्य क्रिकेट मैच आयोजित

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक श्री आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में दिनांक-02 दिसम्बर 2024 को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के मध्य सौहाद्र का परिचय देते हुए क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैच में मुख्य रूप से संस्थागत शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी प्रतिभागी बने। शिक्षकों के टीम में मुख्य रूप से श्री आशीष राउत (कैप्टन), गौरव कटकवार, योगेश देवांगन, दिनेश कुमार, सूरज श्रीवास, सुनिल गुप्ता, अनूप प्रकाश, हेमंत गंर्धंव, स्वरूप, चंदन दास, प्रकाश पांण्डे, ऋषभ अग्रवाल, हन्ना देवी रहे।

 

विद्यार्थियों के टीम में समर प्रताप सिंह (कैप्टन), नमन गंर्धंव, आर्यन श्रीवास्तव, हिमांशु विजयवार, रियान कसेर, हिमांशु पटेल, अधिष्ठ, अर्जुन, वेदांत लहरे, हर्षवर्धन, यश बैसवार रहे। मैच के अम्पायर संस्था संचालक श्री आलोक अग्रवाल जी रहे। सबसे पहले टॉस जीतकर विद्यार्थियों की टीम ने बॉलिंग करने का निर्णय लिया। शिक्षकों की टीम के द्वारा बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 63 रन का लक्ष्य दिया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा नाबाद पारी खेलते हुए 4.1 ओवर में 64 रन बनाकर जीत का परचम लहराया।

इसे भी पढ़ें:  84 छात्रों को खिला दिया था कुत्ते का जूठा, पीड़ितों को 25,000 रुपये मुआवजा देने का आदेश

 

सम्पूर्ण मैच संस्था की प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के देख-रेख में पूर्ण कराया गया। संस्था द्वारा विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी गई। इस उत्साह एवं उमंग से भरे मैच को देखकर संस्था द्वारा समस्त संस्थागत विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप वन भोज ले जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही आनंद मेला एवं साइंस एग्जिविशन कराने की घोषण की गई। घोषणा सुनकर विद्यार्थी खुशी एवं आनंद से झूम उठे। क्रिकेट मैच के सफल संचालन में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एडमिन स्टाफ एवं ग्राउण्ड लेवल स्टाफ का विषेष योगदान रहा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles