Advertisment
छत्तीसगढ़

‘महतारी सदन’ निर्माण में भ्रष्टाचार: घटिया मटेरियल के उपयोग से छत गिरने का खतरा बढ़ा, जांच की उठी मांग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से निर्माणाधीन ‘महतारी सदन’ में भ्रष्टाचार करने का मामला सामने आया है। यह भवन पूरी तरह से बनने से पहले गिरने के कगार पर है। घटिया मटेरियल उपयोग करने के कारण सरिया बीम से बाहर निकल गई है। बताया जा रहा है कि, जल्दबाजी के चक्कर में ऐसी स्थिति निर्मित हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जिले के सकरेली कला गांव का है। जहां पर लाखों रुपये की लगत से सरकार ‘महतारी सदन का निर्माण करवा रहा है। लेकिन भ्रष्टाचारियों ने इसमें में अब घपला करना शुरू कर दिया है। यह भवन बनने से पहले ही गिरने की कगार पर है। घटिया क्वालिटी के मटेरियल के कारण सरिया तक निकल रहे हैं।
भवन का निर्माण आरईएस विभाग के करा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि, जल्बाजी और घटिया मटेरियल के कारण यह सदन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच भी कराने की मांग की है। सक्ती जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने कहां कि, आरईएस विभाग महतारी सदन का निर्माण करा रहा है। अगर इसमें कोई भी गड़बड़ी पाई जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें:  दिल दहला देने वाला कांड! 18 साल से नहीं हुआ बच्चा तो पत्नी को उतारा मौत का घाट

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles