Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

हेयर स्टाइल को लेकर चल रहा था विवाद… नाबालिग ने दोस्त की छाती में घुसा दी लोहे की रॉड, मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के प्रेम नगर इलाके में दो पुराने दोस्तों के बीच बाल कटिंग स्टाइल (Hair Style) को लेकर पिछले एक सप्ताह से चल रहा विवाद आज हिंसक हो गया। स्कूल जाते वक्त नाबालिग छात्र ने अपने नाबालिग दोस्त पर लोहे के रॉड नुमा नुकीले हथियार से हमला किया।

छाती पर गंभीर चोटें आने के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दोनों दोस्तों के बीच हेयर कटिंग स्टाइल को लेकर अक्सर टिप्पणी होती रहती थी। इसी विवाद के कारण मंगलवार सुबह नाबालिग ने गुस्से में आकर अपने दोस्त पर हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  किसान सिर्फ 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन, नहीं कराया पंजीयन तो नहीं बेच सकेंगे समर्थन मूल्य पर धान

घटना के बाद आरोपी बालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles