Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

स्कूल में गाली गलौच करने का आरोप, कांग्रेस प्रवक्ता समेत दो NSUI कार्यकर्ता गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. निजी स्कूल में प्रवेश कर गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी समेत एनएसयूआई के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. इस मामले की शिकायत निजी स्कूल प्रबंधन ने राजेंद्र नगर थाने में की थी. इस पर धारा 452, 294, 34 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की है.

पुलिस ने विकास तिवारी समेत एनएसयूआई कार्यकर्ता हेमंत पाल और कुणाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया.

जानिए क्या है पूरा मामला

पिछले कुछ दिनों से NSUI के कार्यकर्ता गैर मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी का आरोप है कि शहर में कृष्णा किड्स एकेडमी की ओर से सुन्दर नगर, राजेन्द्र नगर और शैलेन्द्र नगर में जो स्कूल चलाई जा रही है, उनकी मान्यता नहीं है. वहीं, स्कूलों में फीस नियामक और RTE अधिकार अधिनियम का भी पालन नहीं हो रहा है. कृष्णा किड्स एकेडमी के एडमिनिस्ट्रेटर संजय त्रिपाठी ने शिकायत में बताया था कि 6 जून की दोपहर NSUI कार्यकर्ता स्कूल परिसर के अंदर जबरदस्ती घुस आए. प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी और उनके साथ पहुंचे लोग संस्था के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. हंगामा करते हुए गाली-गलौज भी की.

इसे भी पढ़ें:  मध्य भारत की पहली सर्जरी रायपुर में: डॉक्टरों ने रोबोट की मदद से किया पेंक्रियाज की गांठ का ऑपरेशन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles