Advertisment
Accidentकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में यात्री बस और ट्रक में टक्कर

ट्रक ड्राइवर केबिन में फंसा, दोनों पैर फ्रैक्चर​​​​​​​, बस चालक का दायां हाथ टूटा; सभी यात्री सुरक्षित

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा जिले के नेशनल हाईवे- 130 बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर राजधानी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में दोनों ड्राइवर और 6 यात्री घायल हुए हैं। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को राजधानी बस यात्रियों को लेकर बिलासपुर से अंबिकापुर जा रही थी। बस में 30 लोग सवार थे। ट्रक और बस दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। कटघोरा नेशनल हाईवे मार्ग पर ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक और बस दोनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक का ड्राइवर केबिन में ही फंस गया। उसका दोनों पैर फ्रैक्चर हो गया है।

राजधानी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई।
राजधानी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई।

बस ड्राइवर का दायां हाथ टूटा

इसे भी पढ़ें:  EXCLUSIVE | क्या जांजगीर-चांपा में 200 से अधिक उद्योगों का दशकों पुराना जल उपयोग अब बनेगा राष्ट्रीय जांच का विषय?

वहीं बस ड्राइवर का दायां हाथ फ्रैक्चर हुआ है। वहीं 6 यात्री भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहां आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह से ट्रक और बस के घायल ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला, साथ ही बाकी घायलों को भी बाहर निकाला गया।

घायल चालकों का इलाज जिला अस्पताल में जारी

लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल लेकर गए। 6 मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं बस और ट्रक के ड्राइवर का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। कटघोरा थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर की खुदकुशी:नाबालिग लड़की की एक दिन पहले हुई थी सगाई; खेत में एक-दूसरे से लिपटी मिली लाशें

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles