
छत्तीसगढ़
कलेक्ट्रेट ऑफिस को RDX IED से आज 2:30 बजे उड़ा देंगे… कलेक्टर के पास आया धमकी भरा मेल, मचा हड़कंप
कवर्धा : जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय को RDX IED से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद हड़कंप मच गया है. कवर्धा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दरअसल कवर्धा डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा का गृहजिला है. धमकी भरा मेल आने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.

आज कवर्धा जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां कलेक्टर के पास एक मेल आया. जिसमें लिखा है कि दोपहर 2:30 बजे कलेक्टर कार्यालय को RDX IED से उड़ा देंगे. बताया जा रहा है कि ये मेल कश्मीर से आया है. इस मेल के आते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची है. पूरे इलाके की जांच चल रही है. पूरे कलेक्ट्रेट और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.



