Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने ली कलेक्टरों की बैठक, 4 जिलों के कलेक्टरों के कामकाज से जताई नाराजगी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल विकास योजना की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कुछ जिलों की शून्य प्रगति पर नाराजगी जताई। खैरागढ़, सारंगढ़, सकती, रायगढ़ जिलों की शून्य प्रगति पर मुख्यमंत्री नाराज हुए।मुख्यमंत्री ने कहा ये आंकड़े चिंताजनक। कलेक्टर्स ध्यान दें। शुरुआती उद्बोधन में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शासन की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। सभी फलैगशिप योजनाओं में सैचुरेशन के लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें। उन्होंने कहा कि बीते 9 महीने में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश को संवारने की दिशा में प्रयास किया गया है, किन्तु विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें:  बिहान की दीदियों ने तैयार किए गिफ्ट हैंपर: 'संगिनी' दिया ब्रांड नेम, आत्मनिर्भता की ओर बढे़ ग्रामीण महिलाओं के कदम

मुख्यमंत्री ने कुछ जिलों में आम जनता और स्कूली छात्रों से दुर्व्यवहार की घटनाओं पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने भाषा के संयम को लेकर दी विशेष हिदायत, कहा आपके अधिकारियों से भाषा का संयम नहीं हो तो सख्त कार्यवाही की जाए। कलेक्टर स्तर पर ऐसी गलती हुई तो मैं स्वयं कारवाई करूंगा ल मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याएं वहीं निपटे, छोटी छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को राजधानी न आना पड़े। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई जन समस्याओं पर त्वरित और प्रभावी कदम उठाया जाए।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles