Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : 13 साल की बेटी के साथ फांसी के फंदे पर झूली मां, आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट की स्टोरी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में मां-बेटी ने आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश घर के कमरे में मिली। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। महिला ने फांसी लगाने से पहले इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट शेयर किया था। फिलहाल, महिला ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जाँच पुलिस द्वारा की जा रही है।

जानिए घटनाक्रम

जनकारी, के मुताबिक, घटना धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। शिव चौक के पास खुशबू शर्मा 38 वर्ष अपनी बेटी अंतरा शर्मा 13 साल के साथ रहती थी। महिला तलाकशुदा थी और पति से तलाक के बाद से मायके में रहती थी। पिछले साल ही खुखबू शर्मा के भाई आकाश मिश्रा उर्फ सन्नी मिश्रा 29 वर्ष ने भी आत्महत्या कर ली थी। खुशबू के परिवार में सिर्फ आकाश ही कमाने वाला था, जिससे पूरा परिवार चलता था। भाई की मौत के बाद से ही महिला काफी डिप्रेशन में चल रही थी।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर एयरपोर्ट पर संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप, CISF की त्वरित कार्रवाई से टली अफरा-तफरी

आत्महत्या से पहले पोस्ट शेयर

इसी बीच महिला ने बुधवार की देर रात अपनी बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। गुरूवार की सुबह दोनों का शव फंदे पर लटका मिला। महिला के पास से पुलिस को सुसाइड नहीं मिला है। महिला ने खुदकुशी से पहले इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट की थी। पहले पोस्ट में महिला ने लिखा, ‘यहां कुछ भी ठीक नहीं है, अंत में सिर्फ अंतिम संस्कार ही होता है।’ दूसरे पोस्ट में लिखा, ‘तू आएगा नही तो तुझे बुलाउं कैसे, तू समझना ही नहीं चाहता तो तुझे समझाउं कैसे’

पुलिस जाँच में जुटी

फिलहाल मां-बेटी की मौत के बाद से ही इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही परिजनों से भी पूछताछ भी जारी है।

इसे भी पढ़ें:  नाबालिग की ट्रेन में महिला से हुई दोस्ती, काम देने का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles