Advertisment
छत्तीसगढ़

पनीर खाने वाले सावधान ! …ये बहुत ही खतरनाक है ! खाद्य विभाग ने जब्त किया 2500 किलो नकली पनीर, फैक्ट्री सील

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

रायपुर. अगर आप भी पनीर खाने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री को सील किया है. इस फैक्ट्री से 2500 किलोग्राम डुप्लीकेट पनीर जब्त किया गया है. जांच में टीम को पनीर में हानिकारक रसायन, डालडा पाम ऑयल, तेल, मैदा समेत कई चीजों की मिलावट मिली है, जो सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक है.

पनीर में मिला खतरनाक रसायन

कार्रवाई के लिए पहुंची टीम ने संचालक द्वारा डुप्लीकेट पनीर बनाते हुए पकड़ा और 2500 किलोग्राम पनीर का स्टॉक जब्त किया. मौके पर किसी भी प्रकार के दस्तावेज जैसे स्टॉक रजिस्टर, किट रहित प्रणाम पत्र, पोषणकारी मान जैसे प्रोटीन की मात्रा आदि की जानकारी नहीं दी गई. साथ ही जो पानी से पनीर बनाया जा रहा था उसका tds 900 है, जो बहुत ज्यादा है. हैवी मेटल ph 8. 3 मिला है. मौके से कुछ खतरनाक रसायन पकड़े गए.

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर के प्रीमियम शराब दुकान में प्रीमियम शराब में मिलाया पानी, तीन कर्मी बर्खास्त

पूरी कार्रवाई में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक चंदन कुमार के निर्देशन में की गई. टीम में सहायक आयुक्त मोहित बेहरा, नितेश मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी ठाकुर, खीर सागर पटेल, अजीत बघेल, संतीश राज, प्रकाश परमार लैब स्टाफ आदि शामिल थे.

देखें वीडियो –

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles