लाइफस्टाइल – MEDIA HOUSE MPCG
ये 5 सब्जियां कोलेस्ट्रॉल करेंगी कम, दिल की धमनियां होंगी साफ और हार्ट अटैक का खतरा भी होगा कम
आजकल गलत खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और बढ़ते तनाव के कारण खराब कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। तले-भुने फूड्स, रेड मीट, प्रोसेस्ड स्नैक्स और मिठाइयों का अधिक सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ रहा है। यह कोलेस्ट्रॉल रक्त वाहिकाओं में जमा होकर प्लाक बनाता है और ब्लड फ्लो को प्रभावित करता है। इसके चलते हार्ट रोग, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा दोगुना हो जाता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। हालांकि, खानपान और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने से कोलेस्ट्रॉल के लेकर को कंट्रोल किया जा सकता है।
कंटोला
कंटोला बेहद फायदेमंद सब्जी है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो शरीर से अतिरिक्त खराब कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित होने से पहले ही बाहर निकाल देता है। यह सब्जी वसा रहित और कम कैलोरी वाली होती है, जिससे यह हार्ट के लिए लाभदायक होती है। कंटोला में मौजूद फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट शरीर में सूजन को कम करते हैं, जो हार्ट रोग का एक प्रमुख कारण है। इसके नियमित सेवन से धमनियां साफ रहती हैं और ब्लड फ्लो बेहतर होता है।
भिंडी
भिंडी में मौजूद पेक्टिन नामक रेशेदार तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कारगर है। यह तत्व रक्त से कोलेस्ट्रॉल को बांधकर शरीर से बाहर निकालता है। भिंडी हार्ट हेल्थ के लिए वरदान है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कई सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं। भिंडी वजन कंट्रोल करने में भी उपयोगी है. क्योंकि इसके सेवन से पेट जल्दी भर जाता है और जरूरत से ज्यादा खाने से बचाव होता है।
परवल
परवल हमारी रसोई में एक आम सब्जी है, लेकिन इसके गुण असाधारण हैं। इसमें घुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, यह कोलेस्ट्रॉल को बांधकर शरीर से बाहर निकाल देता है। परवल में बिल्कुल भी कोलेस्ट्रॉल नहीं होता और कैलोरी भी बहुत कम होती है। यह वजन बढ़ने से रोकती है और हार्ट की हेल्थ को स्वस्थ रखती है। परवल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व रक्त वाहिकाओं में प्लाक बनने से बचाते हैं।
कद्दू
लौकी में पानी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों यानी टॉक्सिन को बाहर निकालता है और रक्त वाहिकाओं में वसा जमा होने से रोकता है। लौकी के नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, इससे हार्ट हल्का महसूस करता है और शरीर की सूजन कम होती है। सुबह लौकी का जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और खराब कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे कम होता है।
करेला
करेले का स्वाद भले ही कड़वा हो, लेकिन इसके फायदे अनमोल हैं। करेले में मौजूद फाइटोकेमिकल्स और घुलनशील फाइबर शरीर में अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट धमनियों में सूजन को कम करते हैं और रक्त वाहिकाओं को खुला रखते हैं। इससे रक्त प्रवाह सुचारू रहता है और हृदय स्वास्थ्य मजबूत होता है।
The post ये 5 सब्जियां कोलेस्ट्रॉल करेंगी कम, दिल की धमनियां होंगी साफ और हार्ट अटैक का खतरा भी होगा कम appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.
पपीते का सेवन सही समय पर करने पर मिलेंगे अनगिनत फायदे
गर्मी की शुरूआत हो चुकी है. ऐसे में लोगों ने अपने पहनावे से लेकर खान-पान में बदलाव करना शुरू कर दिया है. डाइट में उन चीजों को शामिल किया है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त और हाइड्रेट रखे. इस मौसम में लोग फल और लिक्विड फूड पर ज्यादा निर्भर रहते हैं. क्योंकि इन्हें पचाना आसान होता है और इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत बिगड़ने भी नहीं देते हैं. गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से एक है पपीता. यह अपने हाइड्रेटिंग गुणों और विटामिन सी की प्रचुर मात्रा के लिए जाना जाता है.यही कारण है लोग इसे अपनी आहार का हिस्सा बनाते हैं. लेकिन आपको इस फल का फायदा तभी मिलेगा, जब इसे सही समय पर खाएंगे. आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे पपीता कब खाना चाहिए…
पपीता खाने का सही समय क्या है
पपीते का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए,क्योंकि इससे आपका पेट सुबह अच्छे से साफ हो जाता है. यह आपके मल को नरम करता है, जिससे आपको घंटों टॉयलेट में बैठने की जरूरत नहीं पड़ती है.
पपीता खाने के फायदे
यह फल खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है.
पपीते में कम कैलोरी होती है, जिससे आपका वजन मेंटेन रहता है. जो लोग दिल से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, उनके लिए पपीता का पोटैशियम, फाइबर और विटामिन से भरपूर पोषक तत्व लाभकारी होता है. ये पोषक तत्व बैड कोलेस्ट्रोल कंट्रोल करने में मदद करते हैं. जिससे दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा कम होता है.
साथ ही इसमें चीनी की मात्रा कम होती है इसलिए ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है. यह उच्च रक्तचाप को रोकने में मदद कर सकता है.
साथ ही पपीते में मौजूद एंजाइम आपकी स्किन की डेड सेल्स को हटाने, छिद्रों को साफ करने और झुर्रियों को रोकने में मदद कर सकते हैं.
यह सनबर्न स्किन को हील करने में भी मददगार होते हैं. यह पाचन, स्वस्थ और चमकदार त्वचा को बढ़ावा देता है.
The post पपीते का सेवन सही समय पर करने पर मिलेंगे अनगिनत फायदे appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.
मोटापे और डायबिटीज की टेंशन से मिलेगा छुटकारा, भारत में लॉन्च हुई दवा, जानें क्या है कीमत?
अगर आप मोटापे और मधुमेह से जूझ रहे हैं, तो जल्द ही आपको राहत मिल सकती है. अमेरिका की प्रमुख दवा कंपनी एली लिली ने भारत में मोटापे और टाइप 2 मधुमेह के मरीजों के लिए मौनजारो नामक दवा लॉन्च की है. यह दवा भारत के दवा नियामक से स्वीकृति प्राप्त करने के बाद उपलब्ध हुई है. मौनजारो के 5 MG vial की कीमत 4,375 रुपये और 2.5 MG vial की कीमत 3,500 रुपये निर्धारित की गई है. भारत में यह दवा विशेष रूप से इस उद्देश्य से मूल्य निर्धारण की गई है कि अधिक से अधिक लोग इस नवीनतम उपचार का लाभ उठा सकें. उल्लेखनीय है कि भारत में लगभग 10.1 करोड़ लोग मधुमेह से प्रभावित हैं.
कंपनी ने यह भी बताया है कि यह दवा मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और वजन घटाने में प्रभावी होगी. भारत, जो दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है, में मोटापे और मधुमेह के मामलों में वृद्धि हो रही है. यह दवा रक्त शर्करा को नियंत्रित करने और भूख को कम करने में सहायक है.
कैसे काम करती है दवा?
इस दवा का सेवन सप्ताह में एक बार किया जाता है, और इसकी लागत डॉक्टर द्वारा निर्धारित डोज के अनुसार, प्रति माह 14,000 रुपये से 17,500 रुपये तक हो सकती है. यह मोटापे और टाइप-2 डायबिटीज के लिए पहली दवा है जो GIP और GLP-1 हार्मोन रिसेप्टर्स को सक्रिय करती है. यह दवा एक नवीन और प्रभावी उपचार प्रदान कर सकती है, जिससे मरीजों की मेटाबॉलिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है. यह शरीर में इंसुलिन उत्पादन को बढ़ाने, ग्लूकागोन स्तर को कम करने, इंसुलिन संवेदनशीलता को सुधारने और भूख को नियंत्रित करने में सहायक है. इसके अलावा, यह शरीर में वसा की मात्रा को घटाने और लिपिड उपयोग को नियंत्रित करने में भी मदद करती है.
क्यों भारत में कम है कीमत
कंपनी का दावा है कि यह दवा GIP (ग्लूकोज-डिपेंडेंट इंसुलिनोट्रोपिक पॉलीपेप्टाइड) और GLP-1 (ग्लुकागन-लाइक पेप्टाइड-1) हार्मोन रिसेप्टर्स दोनों को सक्रिय करती है. भारत में इस दवा की कीमत को कम रखने का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करना है. देश और वैश्विक स्तर पर डायबिटीज और मोटापे के प्रबंधन के लिए GLP-1 श्रेणी की दवाओं की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे इसका बाजार अरबों डॉलर का हो गया है.
इस वर्ग की प्रमुख दवा सेमाग्लूटाइड का पेटेंट अगले वर्ष मार्च में समाप्त हो जाएगा. इसके बाद भारतीय कंपनियाँ जैसे Mankind Pharma, Alkem Labs और Dr Reddy’s Laboratories इसके जेनेरिक संस्करणों को बाजार में लाने की योजना बना रही हैं. इन दवाओं की मांग इस कारण से बढ़ रही है क्योंकि ये वजन घटाने में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करती हैं. मोटापे से 200 से अधिक स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं. 2023 तक भारत में लगभग 10 करोड़ लोग मोटापे से ग्रसित थे.
10 करोड़ लोग मोटापे और डायबिटीज से पीड़ित
एली लिली ने एक घोषणा में बताया कि भारत में लगभग 10 करोड़ लोग मधुमेह और मोटापे से प्रभावित हैं. मोटापा न केवल मधुमेह का एक महत्वपूर्ण जोखिम कारक है, बल्कि यह 200 से अधिक स्वास्थ्य समस्याओं से भी संबंधित है, जिनमें उच्च रक्तचाप, कोरोनरी हृदय रोग और ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया शामिल हैं.
किस उम्र में कितना होना चाहिए ब्लड शुगर लेवल?
फास्टिंग ब्लड शुगर का सामान्य स्तर 80 से 100 mg/dL के बीच होता है. यदि यह स्तर 100 से 125 mg/dL के बीच है, तो इसे प्रीडायबिटीज के रूप में वर्गीकृत किया जाता है. जब यह 126 mg/dL से अधिक होता है, तो व्यक्ति को डायबिटिक माना जाता है. इस स्थिति की पुष्टि के लिए HbA1c परीक्षण किया जाता है, जो पिछले तीन महीनों में रक्त शर्करा के स्तर का आकलन करता है. यह परीक्षण यह निर्धारित करता है कि व्यक्ति को डायबिटीज है या नहीं. विशेष रूप से 40 से 60 वर्ष की आयु के लोगों को प्रीडायबिटीज के लक्षणों के प्रति सतर्क रहना चाहिए. यदि HbA1c का स्तर 5.7% से 6.4% के बीच है, तो व्यक्ति प्रीडायबिटीज का शिकार हो सकता है, और इससे अधिक होने पर उसे डायबिटीज से प्रभावित माना जाता है.
The post मोटापे और डायबिटीज की टेंशन से मिलेगा छुटकारा, भारत में लॉन्च हुई दवा, जानें क्या है कीमत? appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.
ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल में, एक्सपर्ट ने बताया ये 4 चीजें भिगोकर खा लें
डायबिटीज गंभीर समस्या है, जिसे सिर्फ कंट्रोल ही किया जा सकता है. डायबिटीज के मरीज को अपने खान-पान और लाइफस्टाइल का ज्यादा ध्यान रखना होता है. जरा सी लापरवाही शुगर के मरीजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. ऐसे में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद अहम भूमिका निभाती है.
डायटीशियन मोहिनी डोंगरे कहती हैं कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप नेचुरल तरीके भी अपना सकते हैं. आयुर्वेद में ऐसे कई सारी चीजें मौजूद हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल में रख सकती हैं. एक्सपर्ट ने यहां उन चीजों के बारे में बताया है, जिसे रात में भिगोकर खाली पेट खाने से ब्लड शुगर में फायदा मिलता है.
मेथी दाना
मेथी दाना में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होता है. ये ब्लडशुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है. आप रात में 1 चम्मच मेथी दाना को पानी में भिगोकर रखें. सुबह उसे चबाकर खाएं या पानी पीकर निगल लें. इससे काफी फायदा मिलेगा.
आंवला
आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. ये भी डायबिटीज को कंंट्रोल करने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. इसके लिए आप रोजाना रात के समय 2 से 3 आंवला के टुकड़े पानी में भिगोकर रखें. सुबह उठकर इसे खाएं. इससे भी शुगर कंट्रोल में रहती है.
नीम के पत्ते
नीम के पत्तों में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं. ये ब्लड शुगर को संतुलित करने में मदद करते हैं. इसके शात ही, ये शरीर में इंसुलिन की प्रभावशीलता भी बढ़ाते हैं. आप रोजाना 10-12 नीम के ताजे पत्ते रात में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट उन्हें चबाकर खाएं.
सौंफ
इलायची की तरह सौंफ भी सुगंधित मसाला है. ये मुंह की सफाई करने में काम आती है. लेकिन इसका इस्तेमाल घरेलू उपाय में भी किया जाता है. ये एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होती है, जो शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है.आप इसे रात में 1 चम्मच सौंफ को पानी में भिगोकर रखें. सुबह चबाकर खाने से काफी फायदा होगा.
The post ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल में, एक्सपर्ट ने बताया ये 4 चीजें भिगोकर खा लें appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.
बस्तर की इस सब्जी की कीमत 2000 रुपये किलो, इसके स्वाद के दीवाने नहीं देखते हैं दाम
पूरे देश में इन दिनों टमाटर के कीमतों में आई उछाल को लेकर लोगों के किचन का बजट बिगड़ गया है. कई लोग तो बिना टमाटर के ही सब्जी का स्वाद चखने को मजबूर हैं. लेकिन छत्तीसगढ़ के बस्तर में इन दिनों एक ऐसी शाकाहारी सब्जी लोगों की पसंद बनी हुई है जिसकी कीमत 2 हजार रुपये से भी ज्यादा है. आलम यह है कि यहां के लोग इसे मुंह मांगी कीमतों में खरीदने को तैयार हो रहे हैं. वर्तमान में इसकी आवक कम होने की वजह से इसके शौकीन बाजारों में बोली लगाकर इसकी खरीदी कर रहे हैं. दरअसल इसे बस्तर का बोड़ा कहा जाता है. बोड़ा की सब्जी काफी लजीज और स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं.
2 हजार रु किलो तक बिकती है बोड़ा सब्जी
दरअसल, बस्तर में आदिवासियों द्वारा बनाए जाने वाले स्वादिष्ट व्यंजन और यहां के प्रकृति से मिलने वाले कंद मूल की बनी सब्जियों को देश विदेशों से पहुंचने वाले पर्यटक काफी चाव से खाते हैं. इनमें से ही एक ऐसी सब्जी है जो देश की सबसे महंगी शाकाहारी सब्जियों में शुमार है. बोड़ा के स्वाद की  दीवानगी के चलते यह सब्जी बस्तर के बाजारों में  1500 से 2 हजार  रुपए किलो तक में बिकती है. मानसून का मौसम आते ही बोड़ा की सब्जी बस्तर के बाजारों में दिखने लगती है. शहर के बाजारों में आदिवासी महिलाएं बोड़ा बेचने पहुंच रही हैं.
महिलाएं बताती है कि बोड़ा सब्जी मानसून  के आने से पहले साल पेड़ के पास जमीन से  निकलती है. इस वजह से बस्तर में इसकी काफी डिमांड होती है. लोग साल भर इस सब्जी का इंतजार करते हैं. जुलाई और अगस्त के महीने में बोड़ा की सबसे ज्यादा पैदावार होती है. इस वजह से शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले  हाट बाजारों में भी यह मिलता है.  ग्रामीण बताते हैं कि बारिश और उमस का मौसम साल वृक्षों के नीचे उगने वाली अनोखी सब्जी बोड़ा के उगने के लिए अनुकूल माना जाता है. इस समय में बस्तर के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले ग्रामीण जंगल जाकर बोड़ा इकट्ठा करने में लग जाते हैं क्योंकि बोड़ा सब्जी  बेचकर ग्रामीणो को अच्छी कमाई भी होती है.
गौरतलब है कि बस्तर के साथ साथ प्रदेश के अन्य जिलों और ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लोगों का भी इस सब्जी के प्रति काफी आकर्षण है. बड़ी संख्या में यहां के लोग इसे खरीदने के लिए बस्तर आते हैं. लोगों का कहना है कि यह नॉनवेज से भी अधिक स्वादिष्ट होता है. मौसम में आए बदलाव के चलते जब बोड़ा की आवक कम होती है तो लोग मुंह मांगी कीमत पर इसे खरीदने को तैयार रहते हैं.
डॉक्टर संजय प्रसाद बताते हैं कि बोड़ा में प्रोटीन के साथ कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है और जिन्हें मधुमेह की शिकायत है उन्हें बोड़ा खाना चाहिए. यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है. बोड़ा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी सेहतमंद भी है. बोड़ा में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल, फैट और एनीमिक एसिड प्रचुर मात्रा में होता है जिसके चलते ये स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है. इधर बोड़ा की पैदावार कृत्रिम ढंग से कर पाने की जुगत में  वैज्ञानिक काफी लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं. यदि वे सफल हो जाएं तो ये सब्जी देश और दुनिया भर के सब्जी बाज़ार में धूम मचा सकती है.
The post बस्तर की इस सब्जी की कीमत 2000 रुपये किलो, इसके स्वाद के दीवाने नहीं देखते हैं दाम appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.
लाल भाजी खाने के कई फायदे, जानिए किन रोगों से मिलती है मुक्ति…
रायपुर. छत्तीसगढ़ को भाजियों (पत्तेदार सब्जी) का गढ़ कहा जाता है. एक समय था जब प्रदेश में करीब 80 प्रजाति की भिन्न भाजी पाई जाती थी. इसमें से 36 प्रकार को आज भी लोग चाव से खाते हैं. बात करें लाल भाजी की तो छत्तीसगढ़ में रहने वाले हर एक व्यक्ति ने इसका लाजबाव स्वाद एक बार जरूर चखा होगा. गर्मी का सीजन चल रहा है. ऐसे में इन दिनों सब्जी और फल भी सीजन के अनुसार बाजार में आ रहे है. लाल भाजी में विटामिन ए, सी जैसे विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह कैल्सियम गुणों से भरपूर मानी जाती है. इससे शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
लाल भाजी के सेवन से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आप लाल भाजी का सेवन कर सकते हैं. जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार है.
लाल भाजी के फायदे
आँखों के लिए रामबाणः लाल भाजी में मौजूद विटामिन-ए और सी आंखों की रोशनी और सेहत के लिए भी फायदेमंद है.
शुगर करे कंट्रोलः लाल भाजी खून में इंसुलिन लेवल को कंट्रोल करती है. ये शुगर नहीं बढ़ने देती है.
दस्त करे दुरुस्तः लाल भाजी उबालकर उसका सूप दस्त को काबू करने के लिए कारगर साबित होता है.
कैंसर से राहतः लाल भाजी में अच्छी मात्रा में अमीनो एसिड है. इसके अलावा आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस भी है, जो कैंसर सेल से लड़ने की ताकत देते हैं.
बालों को फायदाः लाल भाजी के नियमित सेवन से आपके बालों की सेहत भी अच्छी होती है.
ब्लड प्रेशरः लाल भाजी में काफी मात्रा में फाइबर और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं. इसलिए इसके उपयोग से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है.
The post लाल भाजी खाने के कई फायदे, जानिए किन रोगों से मिलती है मुक्ति… appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.
एस्ट्राजेनेका ने माना- कोविशील्ड वैक्सीन से लोगों को हो सकते हैं रेयर साइड इफेक्ट
महामारी के दौरान एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित कोविशील्ड का उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था और देश में व्यापक रूप से इसे लोगों को दिया गया था. एस्ट्राजेनेका को ब्रिटेन में इस दावे को लेकर कई मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है कि उसके टीके के कारण कई मामलों में मौतें हुईं और गंभीर चोटें आईं. यूके हाई कोर्ट में 51 मामलों में पीड़ित 100 मिलियन पाउंड तक के हर्जाने की मांग कर रहे हैं.
एस्ट्राजेनेका ने कहा, “यह माना जाता है कि AZ वैक्सीन, बहुत ही दुर्लभ मामलों में, TTS का कारण बन सकती है. इसके अलावा, TTS AZ वैक्सीन (या किसी भी वैक्सीन) की अनुपस्थिति में भी हो सकता है.” एस्ट्राज़ेनेका ने स्कॉट के दावे के कानूनी बचाव में अपनी स्वीकृति दी, जिससे पीड़ितों और शोक संतप्त रिश्तेदारों को भुगतान मिल सकता है.
The post एस्ट्राजेनेका ने माना- कोविशील्ड वैक्सीन से लोगों को हो सकते हैं रेयर साइड इफेक्ट appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.
इस बैंक ने ग्राहकों को दिया तगड़ा झटका, 17,000 से ज्यादा Credit Card किए Block, जाने क्या है वजह
हाल ही में आई तकनीकी खराबी के बाद प्रमुख निजी बैंक आईसीआईसीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. निजी बैंक ने 17,000 से ज्यादा क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं. सामने आई जानकारी के मुताबिक, करीब 17 हजार नए क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स को अनाधिकृत यूजर्स के डिटेल्स के साथ मिलाया गया है.
जिसके बाद ये फैसला लिया गया है. आपको बता दें कि कंपनी के इस फैसले का असर कई ग्राहकों पर भी पड़ा है. हालाँकि, कंपनी ने कहा है कि वह जल्द ही प्रभावित ग्राहकों को नए क्रेडिट कार्ड जारी करेगी.
ये वजह आई सामने (ICICI Bank Block Credit Card)
दरअसल, पिछले बुधवार यानी 24 अप्रैल को ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले कुछ ग्राहकों ने सोशल मीडिया पर बैंक के मोबाइल एप्लिकेशन iMobile Pay में तकनीकी खराबी की शिकायत की थी. ग्राहकों ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि ऐप पर उनका क्रेडिट कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर और कुछ गोपनीय जानकारियां दिख रही हैं. जिसके बाद कंपनी हरकत में आई और क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करने का फैसला लिया.
बैंक ने कही ये बात
ICICI बैंक के प्रवक्ता ने इस समस्या को स्वीकार किया है और मामले की जानकारी देते हुए कहा कि बैंक के डिजिटल चैनल पर गलत यूजर्स के साथ करीब 17,000 क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स मिल गई थीं, जिसके बाद उन्हें ब्लॉक कर दिया गया है. . उन्होंने आगे आश्वासन दिया कि हम उन ग्राहकों को मुआवजा देंगे जिनका पैसा इस तकनीकी खराबी के कारण डायवर्ट हुआ है.
कुल कार्डों का 0.1%
उन्होंने आगे कहा कि प्रभावित क्रेडिट कार्ड बैंक के कुल क्रेडिट कार्ड का लगभग 0.1 प्रतिशत हैं. सुरक्षित रहने के लिए, इन मिश्रित कार्डों की वैधता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है और प्रभावित ग्राहकों को नए कार्ड जारी किए जा रहे हैं. प्रवक्ता ने इस पूरी घटना पर अफसोस जताते हुए भविष्य में ग्राहकों की वित्तीय जानकारी सुरक्षित रखने का वादा किया है.
यहां शिकायत दर्ज करें
ध्यान देने वाली बात यह है कि किसी भी ग्राहक के खाते से उसकी जानकारी के बिना किए गए किसी भी प्रकार के लेनदेन की शिकायत ग्राहक सेवा नंबर – 18002662 पर दर्ज की जानी चाहिए. इसके अलावा आप नेशनल साइबर cybercrime.gov.in. की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
The post इस बैंक ने ग्राहकों को दिया तगड़ा झटका, 17,000 से ज्यादा Credit Card किए Block, जाने क्या है वजह appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.
Skin Cancer को जड़ से खत्म करेगा ये ‘गेमचेंजर’ टीका
स्किन कैंसर के इलाज में एक क्रांतिकारी मोड़ आ सकता है. विश्व का पहला व्यक्तिगत रूप से निर्मित mRNA कैंसर का टीका, जिसे मेलेनोमा के इलाज के लिए बनाया गया है, ब्रिटेन में मरीजों पर टेस्ट किया जा रहा है. यह ‘गेमचेंजर’ टीका न केवल मेलेनोमा बल्कि भविष्य में ब्लैडर, फेफड़े और किडनी के कैंसर को रोकने में भी मददगार हो सकता है.
परीक्षण के राष्ट्रीय समन्वयक डॉक्टर हीथर शॉ ने कहा, “वैक्सीन में मेलेनोमा से पीड़ित लोगों को ठीक करने की क्षमता है और फेफड़े, मूत्राशय और गुर्दे सहित अन्य कैंसर में इसका परीक्षण किया जा रहा है. हमारा अंतिम लक्ष्य कैंसर के रोगियों को स्थायी रूप से ठीक करना है. मुझे उम्मीद है कि इसके नतीजे इम्यूनोथेरेपी में अभूतपूर्व होंगे.
कैसे रहे वैक्सीन के पहले परीक्षणों के नतीजे? (Skin Cancer Vaccine)
वैक्सीन के दूसरे चरण के परीक्षण में पाया गया था कि इसने मेलेनोमा (त्वचा कैंसर का एक प्रकार) के रोगियों में कैंसर के दोबारा लौटने का खतरा नाटकीय रूप से कम कर दिया है. दूसरे चरण के नतीजों में सामने आया था कि गंभीर उच्च जोखिम वाले त्वचा कैंसर से पीड़ित जिन मरीजों को इम्यूनोथेरेपी के साथ ये वैक्सीन लगाई गई थी, उनमें मरने की संभावना लगभग आधी हो गई थी.
तीसरे चरण के परीक्षण के बारे में क्या पता है?
वैक्सीन के तीसरे और अंतिम चरण के परीक्षण का नेतृत्व यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन हॉस्पिटल्स (UCLH) द्वारा किया जा रहा है. तीसरे चरण के परीक्षण में अलग-अलग तरह के करीब 1,100 रोगियों को शामिल किया जाएगा. यूनाइटेड किंगडम (UK) में ही लंदन, मैनचेस्टर, एडिनबर्ग और लीड्स जैसी 8 शहरों में 60 से 70 मरीजों पर परीक्षण किया जाएगा. द गार्जियन से बात करते हुए परीक्षण में शामिल एक शख्स ने कहा, “मैं वास्तव में बहुत उत्साहित हूं.
The post Skin Cancer को जड़ से खत्म करेगा ये ‘गेमचेंजर’ टीका appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.
बेटी से मिला मोटिवेशन, मां बनी मिसेज इंडिया क्लासिक, भिलाई की गीत सोन ने जीता खिताब
भिलाई की रहने वाली गीत सोन ने जयपुर में आयोजित मिसेज इंडिया क्लासिक 2024 का खिताब अपने नाम कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। ये फैशन शो 16 अप्रैल को ग्लैमानंद ने आयोजित किया था। फाइनल राउंड में पूरे देश से 20 महिलाओं को शामिल किया गया था, जिनमें गीत पहले नंबर पर रहीं।
गीत ने बताया कि इस फैशन शो में भारत से कई टैलेंटेड महिलाओं ने हिस्सा लिया था। छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व उन्होंने किया। इस शो में कई राउंड हुए। सभी कठिन चुनौतियों को पार करते हुए गीत फाइनल में जगह बना सकीं। उनके सामने देशभर से 20 महिलाएं फाइनल राउंड में थीं। गीत फैशन डिजाइनिंग भी कर रही हैं।
आयोजन के दौरान गीत की ड्रेस डिजाइन के कायल हुए आयोजक।
16 अप्रैल को हुआ फाइनल राउंड
फाइनल राउंड 16 अप्रैल को आयोजित किया गया। इसमें गीत ने सभी को पीछे छोड़कर मिसेज इंडिया क्लासिक 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया।
आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के साथ फोटो शूट कराती हुई गीत सोन।
गीत को बेटी से मिला मोटिवेशन
गीत ने बताया कि उन्हें इस प्रतियोगिता में जाने की प्रेरणा अपनी बेटी अनुष्का सोन से मिली। अनुष्का खुद एक मॉडल हैं। अनुष्का की जिद की वजह से ही गीत ने इस चैलेंज को स्वीकार किया। उन्हें इस प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के लिए अपनी सास सेतु रत्नम, पिता बेनी प्रसाद और मां सुषमा सहित पूरे परिवार से मोटिवेशन मिला।
The post बेटी से मिला मोटिवेशन, मां बनी मिसेज इंडिया क्लासिक, भिलाई की गीत सोन ने जीता खिताब appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.