बेमेतरा – MEDIA HOUSE MPCG

विधायक के बेटे की गिरफ्तार नहीं होने पर भड़का आदिवासी समाज, कल तक का दिया अल्टीमेटम
बेमेतरा. साजा विधायक ईश्वर साहू के पुत्र की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज आदिवासी समाज ने आज कलेक्टर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है. आक्रोशित समाज के लोगों ने 26 अक्टूबर तक अल्टीमेटम देते हुए कहा, आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है. अगर यही स्थिति रही तो पूरा समाज साजा थाना का घेराव कर आंदोलन करेगा.

गौरतलब है कि विगत दिनों साजा विधायक पुत्र कृष्णा साहू ने ग्राम चेचानमेटा के आदिवासी युवक की जमकर धुनाई की थी, जिससे समाज में काफी आक्रोश पनप रहा है. लगातार जिला और पुलिस प्रशासन से समाज कार्रवाई की मांग कर रहा है पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद हमें पुलिस वालों ने गुमराह करते हुए विधायक निवास ले गए थे और हम लोगों पर माफी के लिए दबाव बनाया गया. पहले से ही दस्तावेज तैयार कर राजीनामा के लिए हस्ताक्षर कराने का प्रयास कराया गया, लेकिन हम कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वही इस पूरे मामले पर पुलिस उल्टा हम लोगों पर लूट की धारा लगाकर कार्रवाई कर दी और पीड़ित आदिवासी युवक को अंदर कर दिया गया है.

The post विधायक के बेटे की गिरफ्तार नहीं होने पर भड़का आदिवासी समाज, कल तक का दिया अल्टीमेटम appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

सियार का आतंक : 4 ग्रामीणों पर किया जानलेवा हमला, मुनादी कर लोगों को दी जा रही चेतावनी
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से सियार के आतंक का मामला सामने आया है। जिले के घोघरा गांव में एक आदमखोर सियार ने 4 लोगों पर घातक हमला कर दिया। सियार के हमले में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर गांव पहुंची। वहीं आदमखोर सियार अब तक पकड़ में नहीं आया है।

दरअसल यह पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां के ग्राम घोघरा में एक आदमखोर सियार ने 4 लोगों पर हमला कर दिया। सियार के हमले में एक बुजुर्ग बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव में मुनादी करके शाम के समय लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी जा रही है।

थम नहीं रहा सियार का आतंक

वहीं कुछ दिनों पहले लोरमी में सियार ने एक बार फिर 3 ग्रामीणों के पर हमला कर दिया था। एटीआर के बफर क्षेत्र के वनक्षेत्र क्षेत्र डंगनिया के सरसोहा में सियार के हमले से तीनों लोग घायल हो गए थे। वहीं खुड़िया स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का इलाज किया गया। वहीं सियार दो पुरूष और एक महिला के ऊपर हमला कर चुका है। सुदूर वनाचंल में एक बार फिर से सियार के हमले से भय का माहौल बन गया था।

लगातार बढ़ रहा सियार का आतंक

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डंगनिया निवासी नवरंग बैगा सहित 18 लोग मुंगेली न्यायालय गए थे। वहां से वापस लौटने के समय चकदा नाला में रात के पास करीब 8.30 बजे सियार ने हमला कर दिया। वहीं जंगल से लकड़ी लेकर लौटने के दौरान मुकेश बैगा को भी घायल कर दिया। जबकि छठी कार्यक्रम से लौट रही महिला को भी खोखरनाला के पास हमला कर घायल कर दिया था। ग्राम खुड़िया, दुल्लापुर और दरवाजा में लगभग 9 से अधिक ग्रामीणों पर सियार के हमले शिकायत मिली थी।

The post सियार का आतंक : 4 ग्रामीणों पर किया जानलेवा हमला, मुनादी कर लोगों को दी जा रही चेतावनी appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

साजा विधायक ईश्वर साहू के बेटे और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बेमेतरा। साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू एवं उनके अन्य साथियों के खिलाफ साजा थाने में मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी अनुसार ग्राम चेचानमेटा निवासी प्रार्थी मनीष मण्डावी पिता गोविंद मण्डावी की रिपोर्ट पर आरोपी कृष्णा साहू व अन्य के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 3(5) बीएनएस अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम 1989 की धारा 3(1) द के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। ज्ञात हो कि विगत 02 दिनों से प्रार्थी ने नामजद आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर साजा थाने में शिकायत दी थी। जिस पर आदिवासी समाज के द्वारा पुलिस पर विधि संगत कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।

यह है घटनाक्रम

साजा थाना अंतर्गत ग्राम चेचानमेटा में विजयादशमी पर्व के दौरान रात 11 बजे के करीब गांव में विधायक पुत्र कृष्णा साहू एवं उनके साथियों द्वारा अन्य मामले में वाद-विवाद की स्थिति में एक स्थानीय व्यक्ति मनीष मण्डावी द्वारा बीच बचाव करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी को जातिसूचक अपशब्द बोलकर मारपीट की गई। जिसमें पीड़ित व्यक्ति की डॉक्टरी मुलाहिजा एवं पर्व पर खुलेआम जातिगत टीका- टिप्पणी के आधार पर प्रार्थी मनीष ने आरोपी कृष्णा साहू व अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत पत्र थाना में दिया था। जिस पर पुलिस प्रशासन पर एफआईआर से गुरेज करने व मामले में समझौता कराने का आरोप भी लगा।

आगे की कार्रवाई की जाएगी

साजा थाना के प्रभारी चन्द्रदेव वर्मा ने बताया कि इस मामले में प्रार्थी द्वारा एफआईआर लिखाई गई है, जिसके आधार पर गवाहों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The post साजा विधायक ईश्वर साहू के बेटे और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

अतिक्रमण हटाने के दौरान सुसाइड की कोशिश, बिजली ऑफिस की जमीन पर है कब्ज़ा
बेमेतरा। जिले में अतिक्रमण तोड़ने गई राजस्व पुलिस की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. अधिकारी और कर्मचारी जेसीबी मशीन के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे, लेकिन स्थानीय अतिक्रमणधारी ने उनके विरोध में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया. इस घटना के बाद पुलिस की टीम ने तुरंत युवक को पकड़कर थाने भेज दिया. यह मामला कोपेडबरी पंचायत के आश्रित ग्राम कुर्दा का है. जब राजस्व विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो अतिक्रमणधारी के परिवार की महिलाओं ने घर तोड़ने से मना करते हुए दरवाजे में खड़े होकर अधिकारियों का विरोध किया. महिलाएं घर की सुरक्षा के लिए अडिग रहीं और अधिकारियों के आगे खड़ी हो गईं, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

बताया जा रहा है कि लोगों ने बिजली ऑफिस की जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से घर बनाया है. वहीं लम्बे समय से बिजली विभाग द्वारा अतिक्रमण की शिकायत की जा रही थी, जिसपर अब कार्रवाई की जा रही है.

The post अतिक्रमण हटाने के दौरान सुसाइड की कोशिश, बिजली ऑफिस की जमीन पर है कब्ज़ा appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

बेमेतरा में कांग्रेसी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के बीच मारपीट VIDEO, दोनों पक्षों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज
बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना में मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा गणेश पंडाल के कार्यक्रम में गए हुए थे. इस दौरान उन्हें काला झंडा दिखाने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ता पहुंचे थे. इसी मामले को लेकर देर रात कांग्रेसियों और क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई.

घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल देर रात बेमेतरा पहुंचे और थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया. वहीं कांग्रेसियों ने भी थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इस मामले में बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि बेरला थाना क्षेत्र के सरगा गांव में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के कार्यक्रम में क्रांति सेना के कार्यकर्ता काला झंडा दिखाने पहुंचे थे. इस पर पहले गांव वालों ने मना किया. उसके बाद इसी बात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं के बीच विवार हुआ. मारपीट भी हुई. इस मामले में फिलहाल बेरला थाने और कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही. वहीं आरोपियों की पतासाजी भी की जा रही है.

देखें वीडियो –

https://www.mediahousempcg.com/wp-content/uploads/2024/09/CG-VIDEO-कांग्रेस-कार्यकर्ताओं-ने-रिटायर्ड-सैनिक-की.mp4

The post बेमेतरा में कांग्रेसी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के बीच मारपीट VIDEO, दोनों पक्षों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

छत्तीसगढ़ के इस जिलें में हेलमेट हुआ अनिवार्य, उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
बेमेतरा जिले में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले में वाहन चलाते समय हेलमेट को अनिवार्य कर दिया है. सरकारी कर्मचारियों को भी कार्यालय आने-जाने के दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है. बता दें कि प्रदेश में बढ़ती दुर्घटनाओं का मामला गुरुवार को विधानसभा में उठाया गया था. इस दौरान सदस्यों ने चिंता जताते हुए हादसे की रोकथाम के लिए हेलमेट को अनिवार्य करने की बात कही थी.

देखे आदेश

The post छत्तीसगढ़ के इस जिलें में हेलमेट हुआ अनिवार्य, उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

बेमेतरा जिले में तीन दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, भारी बारिश के चलते कलेक्टर ने जारी किया आदेश
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भारी बारिश के कारण कलेक्टर ने सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अगले तीन दिनों (27, 28, 29 जुलाई) तक अवकाश घोषित कर दिया है।

जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेशनुसार, ये अवकाश सभी शिक्षकगण, विद्यालयीन स्टाफ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिका के लिए लागू नहीं होगा।

प्रदेश के कई  हिस्सों में हो रही बारिश

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बस्तर और दुर्ग संभाग में लगातार बारिश हो रही है। नदी-नाले भी उफान पर हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं राजधानी रायपुर में भी सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। रायपुर में पिछले दो दिनों से उमस छाया हुआ था, जिसके कारण लोग गर्मी से परेशान थे। आज हो रही बारिश ने उमस से थोड़ी राहत दिलाई है।

The post बेमेतरा जिले में तीन दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल,  भारी बारिश के चलते कलेक्टर ने जारी किया आदेश appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कंटेनर, टक्कर से हुआ जोरदार धमाका, 2 लोग जिंदा जले, देखें खौफनाक Video …
बेमेतरा। जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ. नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कंटेनर टक्कर गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर में आग लग गई और दो लोग जिंदा जल गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है. यह मामला नादघाट थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे रायपुर बिलासपुर के पास स्थित ग्राम टेमरी के पास देर रात खड़े ट्रक में कंटेनर ने टक्कर मार दी. ट्रक से टकराते ही कंटेनर में आग लग गई और पूरी तरह फैल गई. इस भीषण हादसे में कंटेनर में बैठे चालक और सह चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और दोनों की जलकर मौत हो गई. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. फिलहाल नादघाट पुलिस मामले की जांच कर रही है.

https://www.mediahousempcg.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Video-2024-06-27-at-9.17.31-AM.mp4

The post नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कंटेनर, टक्कर से हुआ जोरदार धमाका, 2 लोग जिंदा जले, देखें खौफनाक Video … appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

बारूद फैक्ट्री विस्फोट कांड : सात लापता मजदूरों के परिजनों को 30-30 लाख, दो नहीं माने फैक्ट्री जांच होने तक बंद
भिलाई-बेमेतरा। बेमेतरा के बोरसी पिरदा की बारूद फैक्ट्री में हादसे के पांचवे दिन बुधवार को प्रशासन और प्रबंधन ने धरने पर डटे ग्रामीणों और परिजनों से लंबी बात की। दिनभर उठापटक के बाद आखिरकार सात  मजदूरों के परिजनों ने प्रबंधन से 30-30 लाख रुपए मुआवजा ले लिया। दो के परिजनों ने मुआवजा से इनकार कर दिया। फैक्ट्री को जांच तक बंद रखने का फरमान जारी कर दिया गया है, बाहर अभी भी ग्रामीण डटे हुए हैं। गौरतलब है कि,  स्पेशल ब्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड पिरदा बेमेतरा में 25 मई शनिवार की सुबह लगभग 7 बजकर 55 मिनट में पीटीएन प्लांट में जोर का धमाका हुआ। इस धमाके में 8 मजदूर चपेट में आ गए थे। एक मजदूर की मौत इलाज के दौरान हो गई थी। 6 मजदूर घायल थे जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

8 मजदूरों की गुमशुदगी कंडरका पुलिस चौकी में दर्ज की गई है। जिन मजदूरों की गुमशुदगी दर्ज की गई है उनमें वार्ड नं 12 ग्राम तिरदा निवासी रामकिसुन ध्रुव उर्फ राजू, ग्राम भिमौरी नीरज ध्रुव, ग्राम कंडरका वार्ड-15 शंकर यादव, वार्ड नं.-2 बोरसी नरहर यदु, वार्ड नं-3 बोरसी दगेंद्र साहू, वार्ड नं. 18 ग्राम-गब्दा लोकनाथ यादव, वार्ड नं. 11 ग्राम तिरदा विजय कुमार देवदास, वार्ड नं. 13 पिरदा पुष्पराज देवदास शामिल हैं। हादसे के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर लापता मदजूरों को मलबे में खोजने का प्रयास किया लेकिन ऑपरेशन में मलबे से साबुत मजदूर तो नहीं मिले बल्कि मानव अंग और उनके मांस के लोथड़े को पॉलीथिन में एकत्रित कर बेमेतरा प्रशासन ने डीएनए के लिए भेजा है। हादसे के बाद से ही पिरदा बोरसी और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में फैक्ट्री के गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। 5 दिन बाद प्रदर्शनकारियों को सुबह प्रशासन की ओर से सूचना दी गई कि फैक्ट्री प्रबंधन लापता मजदूरों और मृत मजदूर के परिजनों को 30 लाख रुपए देने तैयार है। प्रदर्शनकारियों की सुबह प्रशासन की ओर से सूचना दी गई कि फैक्ट्री प्रबंधन लापता मजदूरों और मृत मजदूर के परिजनों को 30 लाख रुपए देने तैयार है।

लापता मजदूरों के परिजनों को 30-30 लाख

प्रदर्शनकारियों की मांग थी प्रत्येक मजदूर को 50 लाख और आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जाए। दिनभर प्रशासन और प्रदर्शनकारियो के बीच वाद-विवाद चलने के बाद शाम 5 बजे के आसपास अचानक घटनाक्रम बदला। दो लापता मजदूरों लोकनाथ यादव और शंकर यादव के परिजनों को छोड़कर 7 मजदूरों के परिजन धरना स्थल से उठकर फैक्ट्री की गेट से अंदर प्रवेश करते हैं। इन परिजनों को फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से 30-30 लाख रुपए का चेक देकर फैक्ट्रीके पीछे गेट से गांव की ओर रवाना कर दिया जाता है। यहां उल्लेखनीय है कि,  राज्य सरकार ने मृतक मजदूरों को 5 लाख रुपए व घायल मजदूरों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। इस घटनाक्रम के बाद धरने पर बैठे ग्रामीण और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ता आक्रोशित होकर गेट पर नारेबाजी करते रहे। क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल का आरोप है कि बेमेतरा प्रशासन फैक्ट्री प्रबंधन का एजेंट बनकर ग्रामीणों को गुमराह करने और आंदोलन को तोड़ने में लगा हुआ है। श्री बघेल ने आरोप लगाया कि दलालों ने जबर आंदोलन को तोड़ने का प्रयास किया है। जब तक फैक्ट्री के लाइसेंस को निरस्त करने और मजदूरों को 50 लाख रुपए व सरकारी नौकरी देने की बात नहीं मानी जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

शासन से पांच-पांच लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बेमेतरा जिले के बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट की घटना में 1 मृतक एवं 8 लापता मजदूरों के परिजनों को कंपनी प्रबंधन की ओर से 30-30 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पांच- पांच लाख रुपए की घोषित आर्थिक सहायता राशि उक्त प्रदाय राशि से अतिरिक्त होगी।

कलेक्टर ने फैक्ट्री बंद करने का दिया आदेश

हादसे के बाद बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा ने न्यायायिक दण्डाधिकारी जांच का आदेश शनिवार को ही जारी किया था। कलेक्टर ने 29 मई बुधवार को एक आदेश जारी करते हुए आगामी आदेश तक फैक्ट्री को बंद करने का आदेश दिया है। कलेक्टर ने आदेश दिया है कि स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड परिसर में दुर्घटना (विस्फोट के कारण जनहानि हुई है। उक्त घटना के कारण लोक सुरक्षा को देखते हुए कारखाना परिसर में उत्पादन एवं उससे संबंधित अन्य गतिविधियां आगामी आदेश पर्यंत बंद रखने का निर्देश दिया जाता है। कारखाने में उपलब्ध विस्फोटक पदार्थों की समुचित सुरक्षा का दायित्व कारखाना प्रबंधक की होगी।

The post बारूद फैक्ट्री विस्फोट कांड : सात लापता मजदूरों के परिजनों को 30-30 लाख, दो नहीं माने फैक्ट्री जांच होने तक बंद appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.

बेमेतरा स्थित बारूद कारखाना में ब्लास्ट, कई लोगों के मारे जाने की आशंका, 3 घंटे बाद भी नहीं पहुंची रेस्क्यू टीम
बेमेतरा। बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह ब्लास्ट हो गया, जिसमें 8-10 लोगों के मारे जाने और 10-12 लोगों के घायल होने की खबर है.

ब्लास्ट के प्रभाव में आए लोगों के चिथड़े उड़ गए. मांस के टुकड़े दूर तक फैल गए हैं. ब्लॉस्ट का असर फैक्ट्री के कई किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया. वहीं फैक्ट्री के आसपास स्थित कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है.

घटना की जानकारी मिलते ही बेरला ब्लॉक की जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. फैक्ट्री में ब्लास्ट की आवाज से आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं.

The post बेमेतरा स्थित बारूद कारखाना में ब्लास्ट, कई लोगों के मारे जाने की आशंका, 3 घंटे बाद भी नहीं पहुंची रेस्क्यू टीम appeared first on MEDIA HOUSE MPCG.