Advertisment
बेमेतराछत्तीसगढ़

अतिक्रमण हटाने के दौरान सुसाइड की कोशिश, बिजली ऑफिस की जमीन पर है कब्ज़ा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बेमेतरा। जिले में अतिक्रमण तोड़ने गई राजस्व पुलिस की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. अधिकारी और कर्मचारी जेसीबी मशीन के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे, लेकिन स्थानीय अतिक्रमणधारी ने उनके विरोध में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया. इस घटना के बाद पुलिस की टीम ने तुरंत युवक को पकड़कर थाने भेज दिया. यह मामला कोपेडबरी पंचायत के आश्रित ग्राम कुर्दा का है. जब राजस्व विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो अतिक्रमणधारी के परिवार की महिलाओं ने घर तोड़ने से मना करते हुए दरवाजे में खड़े होकर अधिकारियों का विरोध किया. महिलाएं घर की सुरक्षा के लिए अडिग रहीं और अधिकारियों के आगे खड़ी हो गईं, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

इसे भी पढ़ें:  यहां होती है सूट-बूट धारी रावण की पूजा : ग्राम तार्री में दिखता है अनोखा दृश्य, सौ सालों से चली आ रही परंम्परा

बताया जा रहा है कि लोगों ने बिजली ऑफिस की जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से घर बनाया है. वहीं लम्बे समय से बिजली विभाग द्वारा अतिक्रमण की शिकायत की जा रही थी, जिसपर अब कार्रवाई की जा रही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles