Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़सूरजपुर

कार और ऑटो की टक्कर, फिर बस से भिड़ंत, सूरजपुर में 6 यात्री घायल

जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल किए गए रेफर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर जिले में नेशनल हाइवे 43 पर कार और ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो बस से भी जाकर भिड़ गया और बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में 6 लोग घायल हो गए हैं। पूरा मामला विश्रामपुर के मधुबन होटल के सामने का है।

मिली जानकारी के मुताबिक घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवागमन को दुरुस्त किया और घायलों की मदद की।

घायलों को अंबिकापुर रेफर किया गया

स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो सवार घायल यात्रियों को 108 संजीवनी के माध्यम से सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से 2 लोगों को अंबिकापुर मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज जारी है।

हादसे के बाद सड़क पर साए घायल।
हादसे के बाद सड़क पर साए घायल।

हादसे के बाद कार चालक फरार

इसे भी पढ़ें:  बस्तर को जीतने 5C+V फार्मूले पर है भाजपा

वहीं पुलिस ने बताया कि घायलों में अशोक दास, बहादुर राम, सुरेश राम, अधिसेत, धनिराम और नंदलाल शामिल है। कार चालक मौके से फरार है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। जल्द ही पकड़कर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles