Advertisment
Accidentअभनपुरछत्तीसगढ़रायपुर

40 यात्रियों से भरी बस बनी आग का गोला, यात्रियों और ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर के अभनपुर में चलती बस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि रेडिएटर ओवर हीटिंग होने की वजह से आग भड़की और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बस बस्तर से रायपुर आ रही थी। इस दौरान अभनपुर मोड़ पर ये हादसा हुआ। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिसमें एक महिला के घायल होने की सूचना है। बाकी यात्री सुरक्षित हैं।

अभनपुर थाना प्रभारी सिद्धेश्वर सिंह ने कहा कि बस में सवार यात्रियों ने बताया कि कुरूद के आसपास बस से तेज हीटिंग हो रही थी। इसके अलावा रेडिएटर के पास से धुआं भी उठ रहा था। बस महिंद्रा कंपनी की थी। ड्राइवर ने बीच रास्ते में गाड़ी रोककर रेडिएटर में पानी डाला और ठंडा करने की कोशिश की, फिर बस साढ़े 11 बजे के आसपास अभनपुर मोड़ पहुंची।

बताया जा रहा है कि ये आग रेडिएटर ओवर हीटिंग होने की वजह से भड़की।
बताया जा रहा है कि ये आग रेडिएटर ओवर हीटिंग होने की वजह से भड़की।

रेडिएटर वाले हिस्से से काला धुआं उठा और आग लग गई

इसे भी पढ़ें:  ईशिका लाइफ फाउंडेशन का विशेष आयोजन: चयनित 200 बच्चियों को मिलेगा निशुल्क पास, 10 लकी विनर होंगे सम्मानित

अभनपुर के पास बस के रेडिएटर वाले हिस्से से काला धुआं उठाना शुरू हो गया, जो बस के अंदर भरने लगा। घबराकर यात्रियों ने बस के दरवाजे और खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान एक महिला गिरकर घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

यात्रियों ने तेजी से उतरकर अपनी जान बचाई वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
यात्रियों ने तेजी से उतरकर अपनी जान बचाई वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर पाया काबू

थाना प्रभारी के मुताबिक, इस घटना में आग से किसी भी यात्री के घायल होने की जानकारी नहीं है। अभनपुर नगर पंचायत की फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन बस पूरी तरह जलकर गई। यात्री सुरक्षित हैं, ड्राइवर और कंडक्टर को भी चोंट नहीं आई है।

बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिसमे एक महिला के घायल होने की सूचना है।
बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिसमे एक महिला के घायल होने की सूचना है।

गर्मी की वजह से ओवर हीटिंग

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा : अवैध नशीली टेबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार, 4320 नग नशीली टेबलेट जप्त

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला गर्मी की वजह से ओवर हीटिंग का लग रहा है। बस में पहले से ही यात्री हीटिंग की शिकायत कर रहे थे, जिसके बाद ड्राइवर ने बस रोक कर जांच भी की। हालांकि फिर उसने बस रायपुर की ओर बढ़ा दी। बताया जा रहा है कि यात्रियों ने तेजी से उतर कर अपनी जान बचाई, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles