Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

BREAKING ट्रक की टक्कर में परिवार के 4 लोगों की मौत, एक ही बाइक में सवार थे दंपती और बेटा-बेटी

बच्ची का आज ही था बर्थडे, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

contact for Ad1
S G Travels
WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.28.41 PM

जांजगीर-चांपा में शनिवार को ट्रक ने बाइक सवार 4 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौत पर मौत हो गई। वहीं एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में पिता-पुत्र और मां-बेटी की जान गई है। पूरा मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के अरसमेटा मोड़ का है।

मिली जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल महिला को बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

ग्रामीण और परिजनों ने सड़क पर किया चक्काजाम।
ग्रामीण और परिजनों ने सड़क पर किया चक्काजाम।

सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत

इसे भी पढ़ें:  मोबाइल टावर में भीषण आगजनी की घटना, सहमे आसपास के लोग

पुलिस के मुताबिक रामकुमार कश्यप (47) एक बाइक पर अपनी पत्नी शतरूपा बाई (42), बेटा चंद्र प्रकाश कश्यप (19) और 3 साल की छोटी बच्ची के साथ कोनारगढ गांव से बर्थडे मानने के लिए परसदा गांव जा रहे थे, तभी 12.30 बजे के आसपास अरसमेटा मोड़ पर हादसे का शिकार हो गए।

टक्कर के बाद मौके से भागा ट्रक चालक

ट्रक की टक्कर के बाद सभी बाइक सवार सड़क किनारे दूर-दूर जा गिरे। वहीं टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं।

मौके पर पहुंची कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश
मौके पर पहुंची कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश

परिजन और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

इसे भी पढ़ें:  यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें हुई निरस्त, सात होंगी बीच में समाप्त, यात्रा शुरू करने से पहले पढ़े यह खबर

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। भीड़ को संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों पहुंचे, जहां लोगों को समझाइश दी जा रही है। पिछले 3 घंटे से चक्काजाम जारी है, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है।

मौके पर पहुंची कांग्रेस विधायक

वहीं हादसे की खबर मिलते ही पामगढ़ से कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश घटना स्थल पहुंची, जहां परिजनों से बातचीत कर रही हैं। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पामगढ़ अस्पताल लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles