Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़बीजापुर

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की अगवा कर हत्या

नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला; 5 दिन में दूसरी वारदात

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बुधवार को फिर एक भाजपा नेता की हत्या कर दी। नक्सलियों ने भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष कैलाश नाग को अगवा कर लिया। इसके बाद कुल्हाड़ी से वार कर उनकी जान ले ली। मामला जांगला थाना क्षेत्र के कोटामेट्‌टा का है।

पुलिस की ओर से बताया गया है कि, थाने से करीब 12 किमी दूर भुर्रीपानी में वन विभाग की ओर से तालाब निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान शाम करीब 4.30 से 5 बजे के बीच कुछ लोग पहुंचे और निर्माण कार्य में लगी JCB में आग लगा और मालिक कैलाश नाग (40) की हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें:  चंद्रशेखर शुक्ला बोले- झीरम के संदिग्‍ध को क्‍यों बनाया प्रत्‍याशी

नक्सलियों ने हत्या के बाद लाश को भूरीपानी और कोकमेंटा के बीच फेंका और वहां से भाग निकले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके में सर्चिंग जारी है। नक्सली लगातार प्रदेश में भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं। बीजापुर में भाजपा नेता की हत्या की 5 दिन में यह दूसरी वारदात है। शनिवार को नक्सलियों ने जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर धारदार हथियार से हमला कर मार दिया था। वे शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गांव गए हुए थे। इससे पहले 9 दिसंबर को नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने BJP नेता कोमल मांझी की हत्या कर दी थी। साधारण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने मंदिर से लौट रहे कोमल मांझी को पकड़ लिया और गला रेत दिया। नक्सलियों ने आमदई माइंस की दलाली करने का आरोप लगाया था। बस्तर में एक साल के अंदर 10 बीजेपी नेताओं की हत्या हुई है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- विधवा बहू के पुनर्विवाह करने तक भरण- पोषण करेगा ससुर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles