Advertisment
छत्तीसगढ़

भाजपा नेत्री ने एक समुदाय विशेष को लेकर दिया भड़काऊ भाषण, FIR दर्ज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर में प्रतिभा सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. बीते दिनों महिला ने समुदाय विशेष को लेकर भड़काऊ भाषण दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इस भाषण को लेकर उनके खिलाफ शिकायत मिली थी, जिस पर पुलिस ने प्रतिभा सिंह के खिलाफ BNS की धारा 196 (1-ख), 299, 302 के तहत मामला दर्ज किया है.

हाल ही में जिले के ग्राम बगीचा में दुर्गा मंदिर पर बज रहे लाउडस्पीकर को नासिर अली ने बंद कराया था, जिसके बाद हिन्दू संगठन ने हजारों की संख्या में पहुंच कर रैली और आमसभा आयोजित की थी. इसी सभा को संबोधित करते हुए महिला ने समुदाय विशेष को लेकर एक भड़काऊ भाषण दे डाला. उन्होंने अपने भाषण में जशपुर के एक मोहल्ले को मिनी पाकिस्तान कहा था. इस भाषण को लेकर जशपुर के सरवर अली (उम्र 42 वर्ष) ने उनके खिलाफ बगीचा में लिखित शिकायत दी थी, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया. अब शिकायत मिलने पर पुलिस ने भाजपा नेत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें:  एक्शन मोड में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड, वक्फ प्रॉपर्टी का निरीक्षण करने दिल्ली से रायपुर पहुंची 10 सदस्यीय टीम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles