Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़सरगुजा

ACCIDENT: बाल-बाल बचे भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज

कार और बाइक में भिड़ंत, दो युवक गंभीर

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

सरगुजा. सड़क हादसे में भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज बाल-बाल बच गए. हादसा उस वक्त हुआ, जब चिंतामणी महाराज देर रात एक कार्यक्रम से लौट रहे थे. इस दौरान कार और बाइक में जोरदार भिड़त हो गई. इस घटना में चिंतामणी महाराज सुरक्षित बताए जा रहे हैं. वहीं तीन लोग घायल हुए हैं. इनमें दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह हादसा अंबिकापुर-सीतापुर मुख्य मार्ग एनएच43 में बतौली थाना क्षेत्र में हुआ है.

बता दें कि हाल ही में भाजपा ने सांसद उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. छत्तीसगढ़ के सरगुजा सीट से भाजपा ने चिंतामणी महाराज को टिकट दिया है. चिंतामणी महाराज देर रात एक कार्यक्रम से लौट रहे थे. इस दौरान एनएच43 में बतौली थाना क्षेत्र में चिंतामणि महाराज की कार के सामने विपरीत दिशा की ओर से आ रही बाइक आ गई. बाइक पर सवार तीन युवक शराब के नशें में धुत थे. बाइक सवार 3 युवक घायल हैं, 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना में चिंतामणि महाराज सुरक्षित बताए जा रहे हैं. सभी घायलों का सीएचसी बतौली में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, जहां सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर आंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया.

इसे भी पढ़ें:  नक्सलियों ने की दो युवकों की हत्या : मुखबिरी का लगाया आरोप, ग्रामीणों को भी पीटा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles