Advertisment
छत्तीसगढ़Accident

बाइक सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर: पति-पत्नी की मौत, 6 वर्षीय बेटा घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलाईगढ़। रक्षाबंधन का पर्व मनाकर अपने घर लौट रहे एक परिवार की दर्दनाक हादसे में जान चली गई। भटगांव थाना अंतर्गत रोहिना गांव मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घर लौटते समय हुआ हादसा

बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम अलीकुद के रहने वाले रमेश चंद्रा अपनी पत्नी रमा चंद्रा और 6 वर्षीय बेटे किशन चंद्रा के साथ अपने ससुराल उजभेत्ठी (कोसीर) से रक्षाबंधन का पर्व मना कर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे भटगांव थाना क्षेत्र के रोहिना गांव मोड़ के पास पहुंचे, एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें:  टुकड़ों में मिली सिंहदेव के घर से चोरी गई मूर्ति: शहर के ही दो लोगों ने दिखाया था दुस्साहस, खरीददार की तलाश
accident
हादसे में बाइक पर सवार पति-पत्नी की मौत 

पति-पत्नी दोनों की मौत

इस दर्दनाक हादसे में रमेश चंद्रा और उनकी पत्नी रमा चंद्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 6 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से भटगांव पुलिस ने घायल बच्चे को बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

आरोपी कार चालक गिरफ्तार

भटगांव पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही चंद्रा परिवार के घर में मातम छा गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles